फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP assembly election 2022: 80 new faces win in BJP.

यूपी: भाजपा के 104 नए चेहरों में 80 ने पाई सफलता, 214 विधायकों में से 44 नहीं दिला पाए जीत

Sat, 12 Mar 2022 05:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Mar 2022 05:36 PM IST
सार

भाजपा ने तमाम विरोध और दबाव के बावजूद तीन मंत्रियों सहित 80 विधायकों के टिकट काटे। जबकि तीन मंत्री सहित 14 विधायक चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए। इसके चलते इन सीटों पर भी नए चेहरों को मौका दिया।

विज्ञापन
UP assembly election 2022: 80 new faces win in BJP.
जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में 104 विधानसभा क्षेत्रों में नए चेहरों को मौका देने की भाजपा की रणनीति सफल रही है। इनमें से 80 प्रत्याशियों को सफलता मिली। वहीं भाजपा ने 2017 में हारी हुई 84 सीटों में से 19 सीटों पर 2022 में जीत दर्ज की है। आंकड़े बता रहे हैं कि भाजपा यदि प्रत्याशी नहीं बदलती तो चुनाव परिणाम भाजपा के लिए नुकसान दायक हो सकते थे।

विज्ञापन


भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 403 में से 376 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी ने तमाम विरोध और दबाव के बावजूद तीन मंत्रियों सहित 80 विधायकों के टिकट काटे। जबकि तीन मंत्री सहित 14 विधायक चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए। इसके चलते इन सीटों पर भी नए चेहरों को मौका दिया। भाजपा ने चुनाव में 104 नए चेहरों को मौका दिया था इनमें से 80 ने चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा जाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा ने 45 मंत्रियों सहित 214 विधायकों को दोबारा टिकट दिया था। इनमें से 170 विधायक (80 प्रतिशत) विधायक चुनाव जीत गए। जबकि 8 मंत्रियों सहित 44 विधायकों को जनता ने पसंद नहीं किया। जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले ही जिस तरह विधायकों के खिलाफ कार्यकर्ताओं और जनता की नाराजगी थी उसके बाद भी यदि 104 नए चेहरों को मौका नहीं दिया जाता तो पार्टी को नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हारी हुई 19 सीटों पर मिली जीत
भाजपा को 2017 विधानसभा चुनाव में 85 सीटों पर शिकस्त का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने करीब दो वर्ष पहले ही इन सीटों पर चुनावी तैयारी शुरू कर दी थी। पार्टी ने इन 84 में से 69 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया। करीब दो वर्ष की मेहनत के बूते भाजपा ने 85 में से 19 सीटें जीती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed