फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Assembly: Akhilesh Yadav upset on Keshav Prasad Maurya, reached his father

UP Vidhansabha:उपमुख्यमंत्री केशव पर बिफर पड़े अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री योगी को करना पड़ा हस्तक्षेप

Thu, 26 May 2022 12:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 May 2022 12:21 AM IST
सार

विधानसभा सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि क्या आपने सैफई की जमीन बेचकर सड़क बनाई थी। इस पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव बिफर गए। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हस्तक्षेप किया।

विज्ञापन
UP Assembly: Akhilesh Yadav upset on Keshav Prasad Maurya, reached his father
केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानमंडल सत्र में बुधवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और नेता प्रतिपक्ष अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हस्तक्षेप करना पड़ा। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोल रहे थे। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि आप जो एक्सप्रेस वे और मेट्रो बनाने की बात करते हैं ऐसा लगता है कि जैसे आपने सैफई की जमीन बेचकर ये सारा निर्माण करवाया हो। जिस पर अखिलेश यादव बिफर पड़े और सदन में हंगामा होने लगा।
विज्ञापन


इस बीच अराजकता बढ़ती देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हस्तक्षेप किया और सदन के सदस्यों से मर्यादा बनाए रखने का अनुरोध किया।

मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार के शासन में जिस तरह वारदात और महिला अपराध बढ़े हैं उसकी कोई कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने सिद्धार्थनगर में महिला की हत्या और चंदौली में बेटी के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यदि सरकार, प्रशासन और पुलिस अपराधियों के साथ खड़ी हो जाए तो पीड़ित को न्याय कैसे मिलेगा? पुलिस दबंगई करने जाती है या दबिश देने।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस मामलों में कहानी बदल देती है क्या सरकार इसे स्वीकार करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अप्रैल में प्रयागराज में पूरा परिवार ही खत्म कर दिया गया लेकिन अपराधी अब तक पकड़ से बाहर हैं। रामपुर में सत्तारूढ़ दल के नेता की पुलिस थाने में पिटाई की गई है। सरकार क्या कर रही है, क्या पुलिस थाने इसी तरह अराजकता का केंद्र बन जाएंगे। क्या सरकार अपराध होने के बाद ही जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। सरकार बताए कि अपराध रोकने की क्या व्यवस्था है


 रविवार को ही प्रदेश में 19 साल की बेटी से दुष्कर्म हुआ है। सरकार को जीरो टॉलरेंस का दावा करने से पहले डायल 112, 1090 के आंकड़ों और अखबारों में छपी खबरों को देखना चाहिए। सरकार डायल 112 और 1090 के आंकड़े सार्वजनिक करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed