फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Assembly: Akhilesh said - There are more bulls than traffic police in UP

विधानसभा कार्यवाही: अखिलेश बोले- यूपी में ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा हैं सांड, गौशालाओं में है दुर्दशा का आलम

Fri, 01 Dec 2023 07:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 01 Dec 2023 07:43 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि बजट का 65 फीसदी पैसा खर्च नहीं हुआ, तो अनुपूरक लाने की क्या आवश्यकता थी। दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए पैसा भी खर्च करना जरूरी है। इनका दोहरा चरित्र है।

विज्ञापन
UP Assembly: Akhilesh said - There are more bulls than traffic police in UP
विधानसभा में अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में शुक्रवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष एव॔ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का नारा तो विकास का है, लेकिन काम विनाश वाला है। इनका असली नारा ''जो कहा, वो नहीं किया'' होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं अनुपूरक बजट अपनी जेब में पैसा पहुंचाने के लिए तो नहीं लाया गया है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि बजट का 65 फीसदी पैसा खर्च नहीं हुआ, तो अनुपूरक लाने की क्या आवश्यकता थी। दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए पैसा भी खर्च करना जरूरी है। इनका दोहरा चरित्र है। डींगें मारने में सबसे आगे हैं। बजट में स्मार्ट सिटी का जिक्र नहीं है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए पैसा मांगा है। इसका मतलब प्रधानमंत्री से अधूरे काम का उद्घाटन करा दिया गया। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में यूपी 18वें स्थान पर है। अर्थव्यवस्था में अच्छा सुधार करने में 14वें और स्वास्थ्य सुधार में 19वें स्थान पर है। 
विज्ञापन


सरकार गरीबों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में कराना चाहती है। सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी में दलाल खड़े हैं। इनकी नीयत सरकारी अस्पताल प्राइवेट सेक्टर को देने की है। विधायकों की सिफारिश के बाद भी बेड नहीं मिलता है। सरकार बड़े बैनर लगवा रही है, लेकिन इलाज नहीं दे पा रही। विधायक निधि से गरीबों के इलाज का फैसला सपा सरकार में हुआ था, आप इसे दोगुना कर दीजिए। आप सरकारी संस्थाओं को खत्म करना चाहते हैं। जो डॉक्टर नौकरी छोड़कर प्राइवेट अस्पताल में जा रहे हैं, वे सिर्फ पीजीआई के डॉक्टरों की तरह सुविधा चाहते हैं। आप गोरखपुर और वाराणसी से ही इसकी शुरुआत कर दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐतिहासिक लूट हो रही
अखिलेश ने कहा कि पीडब्ल्यूडी में ऐतिहासिक लूट हो रही है। मंत्री बनते ही बड़ा खेल हो गया था, हालांकि सरकार की नजर पड़ गयी। सरकार बताए कि गड्ढा मुक्ति पर 40 हजार कराेड़ रुपये क्यों खर्च हुआ। लखनऊ और कानपुर मंडल की सड़कों की सबसे खराब हालत है। उनके एक्सप्रेसवे घाटे का सौदा क्यों है। आज भी सबसे अच्छी राइडिंग क्वालिटी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की हालत देखिए। करीब 6000 करोड़ की लागत वाले लिंक एक्सप्रेसवे से मुख्यमंत्री का जिला नहीं जुड़ पाया। अभी तक नेता सदन मुझे एमबीबीएस लग रहे थे, अगर इंजीनियर होते तो काम हो जाता। कोई भी शहर से जाम से बचा नहीं है। इस पर सपा सदस्य अवधेश प्रसाद बोले कि सांड ट्रैफिक रोक लेते हैं।

ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा सांड
अखिलेश ने तंज कसा कि शहरों में ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा सांड नजर आते हैं। गोशालाओं में दुर्दशा का आलम है। अनुपूरक में आपने 250 करोड़ रुपये दिए, इसे 5000 करोड़ कीजिए। हम भी इसका स्वागत करेंगे।नंदी की सेवा इतने कम पैसे से कैसे होगी। हरदोई में सांड दो मंजिल ऊपर चढ़ गया। अधिकारियों को रात भर सेवा करनी पड़ी। इस पर भाजपा सदस्य ने टिप्पणी करी कि वह समाजवादी था। अखिलेश ने कहा कि गोशालाओं के नाम पर भाजपा नेता और अधिकारी लूट कर रहे हैं। वहां मरने वाले पशुओं को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफना दिया जाता है। अधिकारी समझ गए हैं कि सरकार कैसी है। आपके कंट्रोल में चीजें नहीं हैं।

गोरखपुर में बना लीजिए मेट्रो
अखिलेश ने कहा कि सारी मेट्रो सपा की देन हैं। आप गोरखपुर में बना लीजिए, किसने रोका है। इकाना जैसा स्टेडियम गोरखपुर में क्यों नहीं है। लखनऊ में जहां तक हमने मेट्रो बनाई थी, वहीं पर अटकी है। दिल्ली के पैसों से दूसरे प्रदेशों में एक्सप्रेसवे बन रहे, आपको पैसा क्यों नहीं दिया। गन्ना किसानों को जो कीमत मिल रही, क्या उससे आय दोगुनी हो पाएगी। धान क्रय केंद्रों पर सीसीटीवी क्यों नहीं लगे। एक भी मंडी क्यों नहीं बनाई। नेता सदन आज मजदूरों से मिले थे, उनसे ही महंगाई के बारे में पूछ लेते। सरकार को बिना भेदभाव उनकी जान बचाने वालों का सम्मान करना चाहिए। हिंदू-मुस्लिम दोनों ने मिलकर 41 जानें बचाई हैं।

आपके लोगों को मिला होगा लॉलीपॉप, केक
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग भी जातीय जनगणना कराना चाहते हैं। नई आरक्षण व्यवस्था के तहत पुलिस भर्ती की सूची जारी हुई थी, जिसके बाद 1700 नौजवानों को नौकरी मिलने के बाद हटा दिया गया था। आरक्षण की मूल भावना से भटकने की वजह से हम जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं। आपके कुछ लोगों को लॉलीपॉप, केक, लड्डू मिल गया होगा, जिसकी वजह से मजबूरी में साथ हैं। कांग्रेस ने जातीय जनगणना को रोका था, भाजपा भी उसे रास्ते पर चल रही है।

ये है नारी वंदन
अखिलेश ने 69 हजार शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर कहा कि लड़कियों को पीटना ही आपका नारी वंदन है। उन्हें बुलाकर बात करनी चाहिए थी। सरकार बताए कि उसने अदालत में क्या हलफनामा दिया है। मंत्री संजय निषाद से बोले कि आपसे भी मिलने आए थे। आप तो मोबाइल छीन रहे थे। पेपर में गलत सवाल आना किसकी गलती है। पिछड़े वर्ग का कोई नेता नहीं बचा होगा, जिसका आंदोलनकारियों ने दरवाजा नहीं खटखटाया। इसीलिए मैंने पीडीए का नारा दिया है। वहीं यूपी 112 को लेकर बोले कि लोगों का दुख-दर्द सुनने वाली लड़कियों की नौकरी छीन ली। उनकी दीवाली नहीं मनाने दी। केवल 3000 रुपये बढ़ाकर नहीं दे सकते। इस तरह दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाएंगे।


भाजपा नेताओं के लिए जीरो टॉलरेंस
उन्होंने कहा कि अपराधियों के लिए नहीं, बल्कि भाजपा नेताओं के लिए जीरो टॉलरेंस है। उनको कुछ भी करने की खुली छूट है। कानपुर में भाजपा नेता ने गरीब की जमीन धोखे से ले ली। उसने हताश होकर आत्महत्या कर ली। सपा विधायक का झूठे केस में जेल भेज दिया। वोट के लिए आजम खान को जेल भिजवा दिया। कैबिनेट के फैसलों पर अंगुली उठेगी तो नेता सदन ने भी बहुत काम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed