फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: As the cyclonic rains ended, the weather took a U-turn, with bright sunshine across the state

यूपी: चक्रवाती बारिश खत्म होते ही मौसम ने लिया यू-टर्न, प्रदेश में खिली तेज धूप; आठ डिग्री तक चढ़ेगा पारा

Mon, 28 Sep 2026 08:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Sep 2026 08:02 PM IST
सार

Weather in UP: चक्रवात की वजह से यूपी में कई दिनों तक हुई लगातार बारिश के बाद सोमवार को करीब-करीब पूरे प्रदेश में तेज धूप खिली। 

विज्ञापन
UP: As the cyclonic rains ended, the weather took a U-turn, with bright sunshine across the state
बारिश से बदला मौसम, लेकिन फिर से बढ़ेगा तापमान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 कई दिनों की बारिश के बाद प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सोमवार को धूप खिलने से मौसम ने करवट लिया। बारिश और तेज हवाओं की रफ्तार थमने के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय रहा मौसम तंत्र अब कमजोर पड़ गया है। इसके असर से अगले एक सप्ताह में प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

विज्ञापन


इधर सोमवार को पश्चिमी तराई के कुछ जिलों में बारिश हुई। कई जिलों में बादलों की आवाजाही भी रही। बिजनौर में सर्वाधिक 95 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

मुरादाबाद में 72 और अमरोहा में 71 मिमी बारिश हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश थमने और धूप खिलने से अब तापमान बढ़ेगा। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में करीब पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed