फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: As soon as the winds stopped, the mercury started rising in the state, warning issued regarding rise in ni

यूपी: हवाओं के थमते ही प्रदेश में बढ़ने लगा पारा, रात का तापमान बढ़ने की चेतावनी हुई; दिन में तीखी हुई धूप

Mon, 10 Feb 2025 07:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 10 Feb 2025 07:55 AM IST
सार

Winter in UP: प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। बीते कई दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाएं थमने से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 

विज्ञापन
UP: As soon as the winds stopped, the mercury started rising in the state, warning issued regarding rise in ni
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट लेना शुरू कर दिया है। ज्यादातर इलाकों में धूप की तपिश फिर से महसूस होने लगी है। इसकी वजह पिछले कई दिनों से चल रही ठंडी और तेज रफ्तार पछुआ हवाओं का रविवार को धीरे पड़ जाना है। इससे दिन के पारे में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि रात में ठंड और गलन अभी जारी है। 7.5 डिग्री तापमान के साथ अयोध्या सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों तक लगातार तापमान में बढ़त जारी रहेगी। रात के पारे में भी धीरे-धीरे उछाल देखने को मिलेगा। अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि रविवार से पछुआ के मद्धिम पड़ने से अब धीरे-धीरे दिन व रात दोनों का पारा चढ़ेगा। दिन में तपिश फिर से बढ़ेगी।

विज्ञापन

सुस्त पड़ी पछुआ तो दिन में पारा उछला

 राजधानी में पिछले कई दिनों से चल रही ठंडी और तेज रफ्तार पछुआ हवाएं रविवार को सुस्त पड़ीं। इसके असर से दिन में धूप की तपिश महसूस हुई और पारे में उछाल भी देखने को मिला। रात में हल्की ठंड और गलन अभी जारी है। रात के पारे में भी थोड़ी बढ़त दर्ज की गई।

रविवार को पछुआ की गति सिमट कर अधिकतम 10 से 15 किमी प्रति घंटा रह गई। मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ थमने से अगले कुछ दिन तापमान में लगातार बढ़त होती रहेगी। रात के पारे में भी धीरे-धीरे उछाल देखने को मिलेगा। अगले कुछ दिनों तक मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में पछुआ के मद्धिम पड़ने से अब धीरे-धीरे दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन में गर्माहट फिर से बढ़ेगी।
रविवार को लखनऊ में दिन का पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 1.1 डिग्री की बढ़त के साथ रात का तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 राजधानी में हवा का हाल

रविवार को राजधानी में सिर्फ लालबाग में हवा नारंगी यानी सेहत के लिए खराब श्रेणी में दर्ज की गई। बाकी पांच वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों कुकरैल, बीबीएयू, गोमतीनगर, अलीगंज और तालकटोरा में हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में देखने को मिली।

लालबाग- 245- नारंगी- खराब
अलीगंज- 192- पीला- मध्यम
गोमतीनगर- 122 - पीला- मध्यम
तालकटोरा - 120 -पीला- मध्यम
बीबीएयू- 111 - पीला- मध्यम
कुकरैल - 102 - पीला- मध्यम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed