फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: As soon as new members take oath, SP will be entitled to become Leader of Opposition in the Council, these

यूपी: नए सदस्यों के शपथ लेते ही परिषद में नेता प्रतिपक्ष की हकदार होगी सपा, विधानसभा में अब ये हैं दावेदार

Wed, 12 Jun 2024 09:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 12 Jun 2024 09:04 PM IST
सार

UP Legislative Council: विधान परिषद में 13 नवनिर्वाचित सदस्यों के शुक्रवार को शपथ लेते ही सपा परिषद में भी नेता प्रतिपक्ष की हकदार हो जाएगी। अभी यह पद खाली चल रहा है। 

विज्ञापन
UP: As soon as new members take oath, SP will be entitled to become Leader of Opposition in the Council, these
अखिलेश ने छोड़ा दिया है नेता प्रतिपक्ष का पद - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा परिषद के 13 नवनिर्वाचित सदस्यों के शुक्रवार को शपथ लेते ही सपा उच्च सदन में भी नेता प्रतिपक्ष की हकदार हो जाएगी। इनमें तीन सदस्य सपा के हैं। नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में सपा एमएलसी जासमीन अंसारी, शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, राजेंद्र चौधरी और लाल बिहारी यादव आगे बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पांच मई तक सपा के विधान परिषद में नौ सदस्य थे, जोकि सदन की कुल संख्या के 10 प्रतिशत से कम थे। नतीजतन, विधान परिषद में सपा को नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं दिया गया था। मानक के अनुसार नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए न्यूनतम 10 प्रतिशत सदस्य होने चाहिए।
विज्ञापन


विधान परिषद में पांच मई को रिक्त हुए 13 पदों के लिए पहले ही मार्च में आयोग ने चुनाव करा लिए थे। इसमें 10 सीटें भाजपा और उनके सहयोगियों को मिलीं। जबकि तीन सदस्य सपा के बनें। इस तरह से उच्च सदन में सपा के सदस्यों की संख्या 12 हो गई है, जोकि नेता प्रतिपक्ष के पद के लिहाज से नए सदस्यों के शपथ लेने के बाद प्रभावी होगी। माना जा रहा है कि सपा विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद किसी मुस्लिम को दे सकती है। उस स्थिति में जासमीन अंसारी और गुड्डू जमाली का नाम आगे चल रहा है। अनुभव के आधार पर राजेंद्र चौधरी और जातीय समीकरणों के आधार पर लाल बिहारी यादव भी दौड़ में शामिल हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने दिया विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे कन्नौज से सांसद चुने गए हैं और उससे पहले वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव मैनपुरी की करहल सीट से जीते थे। फैजाबाद (अयोध्या) के नवनिर्वाचित सपा सांसद अवधेश प्रसाद और अम्बेडकरनगर के सांसद लालजी वर्मा ने भी यूपी विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है। इन तीनों का इस्तीफा बृहस्पतिवार तक स्वीकृत होने की संभावना है। वर्ष 2022 में अवधेश प्रसाद अयोध्या जिले की मिल्कीपुर से और लालजी वर्मा अम्बेडकरनगर की कटेहरी सीट से विधायक चुने गए थे। नियमतः एक ही सदन के सदस्य रह सकते हैं, इसलिए सपा के इन नेताओं ने लोकसभा का सांसद बने रहने का फैसला किया। अखिलेश का इस्तीफा स्वीकार होते ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद भी खाली हो जाएगा। तीनों का इस्तीफा प्राप्त होने की पुष्टि विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने की है। यहां बता दें कि नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में अब सपा नेता शिवपाल यादव, रामअचल राजभर, इंद्रजीत सरोज और कमाल अख्तर आगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed