फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Approval of three new police stations in Mirzapur and one in Hapur, creation of 70 posts for two police stations in Lucknow

यूपी : मिर्जापुर में तीन और हापुड़ में एक नए थाने को मंजूरी, लखनऊ में दो थानों के लिए 70 पदों का सृजन

Sun, 12 Jun 2022 09:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 12 Jun 2022 09:34 PM IST
सार

लखनऊ में हाल ही में बने दो नए थानों दुबग्गा और मदेयगंज के लिए पदों का सृजन कर दिया गया है। दोनों थानों के लिए 35-35 पद सृजित किए गए हैं। इसमें प्रत्येक थाने पर एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, नौ मुख्य आरक्षी, तीन कंप्यूटर आपरेटर, 15 सिपाही, दो कांस्टेबिल चालक और आउट सोर्सिंग के जरिए तीन चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं।  

विज्ञापन
UP: Approval of three new police stations in Mirzapur and one in Hapur, creation of 70 posts for two police stations in Lucknow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शासन ने मिर्जापुर के लिए तीन और हापुड़ में एक नए थानों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मिर्जापुर में लालगंज थाने की संतनगर चौकी को अपग्रेड करते हुए उसे थाने का दर्जा दिया गया है। थाना हलिया की पुलिस चौकी ड्रमंडगंज को भी थाने के रूप में स्थापित करने और मड़िहान थाने की राजगढ़ पुलिस चौकी को भी अपग्रेड करते हुए थाने के रूप में स्थापित करने का आदेश दिया गया है। इसी तरह हापुड़ के धौलाना थाने के अंतर्गत नये थाने कपूरपुर को स्थापित करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

    
लखनऊ में हाल ही में बने दो नए थानों दुबग्गा और मदेयगंज के लिए पदों का सृजन कर दिया गया है। दोनों थानों के लिए 35-35 पद सृजित किए गए हैं। इसमें प्रत्येक थाने पर एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, नौ मुख्य आरक्षी, तीन कंप्यूटर आपरेटर, 15 सिपाही, दो कांस्टेबिल चालक और आउट सोर्सिंग के जरिए तीन चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed