फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Appointment of consultants in family courts of seven districts, tenure of three years

यूपी : सात जिलों के कुटुंब न्यायालयों में परामर्शदाताओं की नियुक्ति, तीन साल का होगा कार्यकाल

Fri, 25 Jun 2021 10:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 25 Jun 2021 10:37 AM IST
सार

परामर्शदाताओं की नियुक्ति सरकारी सेवा में नियुक्ति नहीं है बल्कि ये संबंधित न्यायालयों में संविदा के आधार पर आबद्ध होंगे। 

विज्ञापन
UP: Appointment of consultants in family courts of seven districts, tenure of three years
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की सहमति से 7 जिलों के कुटुंब न्यायालयों में 11 परामर्शदाताओं को मनोनीत कर दिया है। इनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष का होगा। प्रमुख सचिव न्याय प्रमोद कुमार श्रीवास्तव-द्वितीय ने अधिसूचना जारी कर दी है। ये भी कहा कि परामर्शदाताओं की नियुक्ति सरकारी सेवा में नियुक्ति नहीं है बल्कि ये संबंधित न्यायालयों में संविदा के आधार पर आबद्ध होंगे। एक कार्यकाल पूरा करने के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय की संस्तुति पर इनके अगले कार्यकाल के लिए भी विचार किया जा सकेगा।

विज्ञापन


इनकी हुई नियुक्ति
औरैया- निर्मल कुमार।
फतेहपुर-राजेश चंद्र त्रिपाठी व नेहा अवस्थी।
फिरोजाबाद-सुप्रिया जैन। 
गोरखपुर-रमेश कुमार, सिंपल शुक्ला, साधना श्रीवास्तव व नीलम पांडे। 
हाथरस-अनुपमा शर्मा।
जालौन(उरई)-कृष्णा कुमार प्रजापति।
मुरादाबाद- श्रद्धा रस्तोगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed