Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Applications invited for 11 posts in Information Commission, opportunity from November 23 to December 22

यूपी: सूचना आयोग में 11 पदों पर नियुक्ति के लिए मांगे गए आवेदन, 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक मौका; जानिए वेतन

Fri, 20 Nov 2026 11:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 20 Nov 2026 11:28 PM IST
सार

State Information Commission: उत्तर प्रदेश  सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और 10 राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
UP: Applications invited for 11 posts in Information Commission, opportunity from November 23 to December 22
शासन के द्वारा प्रक्रिया हुई शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और 10 राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए शासन ने आवेदन मांगे हैं। आवेदन 23 नवंबर से 22 दिसंबर 2026 शाम पांच बजे तक किए जा सकेंगे। वर्तमान में राज्य सूचना आयुक्त का एक पद रिक्त है, जबकि आने वाले महीनों में अन्य पद भी खाली होने वाले हैं।

विज्ञापन


प्रशासनिक सुधार विभाग के मुताबिक विधि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, समाज सेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता, जनसंपर्क या प्रशासन के क्षेत्र में व्यापक ज्ञान और अनुभव रखने वाले प्रतिष्ठित व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। आवेदक किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं होना चाहिए और न ही किसी लाभ के पद पर होना चाहिए। दोनों पदों का कार्यकाल तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होगा।
विज्ञापन


 मासिक वेतन 2.25 लाख रुपये निर्धारित है। आवेदन रजिस्टर्ड डाक या सीधे संयुक्त निदेशक, प्रशासनिक सुधार विभाग, उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ में जमा किए जा सकते हैं। इसके साथ दो हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट लगाना होगा।  पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थी नए सिरे से आवेदन कर सकते हैं। राज्य सूचना आयुक्त पद के पुराने आवेदकों को दोबारा शुल्क नहीं देना होगा। नियुक्ति राज्यपाल मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिश पर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed