फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Capital inundated; heavy rain lashed the city, leading to waist-deep waterlogging on roads; vehicles remai

यूपी: राजधानी हुई पानी-पानी, लगातार होती रही झमाझम बारिश, सड़क पर कमर तक जलभराव; घंटों जाम में फंसे वाहन

Tue, 01 Sep 2026 06:08 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 01 Sep 2026 06:08 PM IST
सार

लखनऊ में मंगलवार को करीब दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। प्रमुख मार्गों पर घंटों जाम लगा और कई घरों में पानी घुस गया। चिनहट में सड़क धंसने से खतरा बढ़ा। मौसम विभाग ने पांच सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
UP: Capital inundated; heavy rain lashed the city, leading to waist-deep waterlogging on roads; vehicles remai
मौसम में अचानक हुआ बदलाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में मंगलवार दोपहर करीब दो घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। आसमान में काले बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा जैसा नजारा हो गया। तेज बिजली कड़कने के बीच वाहन चालकों को हेडलाइट और डिपर जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ीं। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया और यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।

विज्ञापन




शहीद पथ, कमता तिराहा, पॉलीटेक्निक और बुद्धेश्वर चौराहा समेत कई प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। गोमतीनगर और इंदिरानगर में करीब दो फीट तक पानी भरने की सूचना है। कई घरों में भी पानी घुस गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चिनहट समेत कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
विज्ञापन


 

चिनहट में धंसी करीब 8 फीट सड़क

चिनहट के रोलेक्स अपार्टमेंट के सामने सीवर मैनहोल के पास करीब आठ फीट सड़क धंस गई। सड़क धंसने से मौके पर खतरा बढ़ गया और आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक लगातार बारिश और जलभराव के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। सीतापुर रोड योजना के सब्जी मंडी क्षेत्र में भी तेज बारिश के बाद गलियां पानी से लबालब हो गईं। जलभराव इतना बढ़ गया कि कई घरों में पानी घुस गया। लोगों को घरों से पानी निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।

अलग-अलग इलाकों में होती रही बारिश

राजधानी में मंगलवार सुबह से ही अलग-अलग इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह करीब सात बजे मलिहाबाद की तरफ बारिश हुई। इसके बाद करीब 10 बजे जानकीपुरम विस्तार और 11 बजे हजरतगंज में तेज बारिश शुरू हुई। दोपहर करीब ढाई बजे गोमतीनगर, चिनहट और मोहनलालगंज में भी तेज बारिश होने लगी।

आंकड़ों के मुताबिक, एक सितंबर तक लखनऊ में सामान्य बारिश का औसत 523.9 मिलीमीटर है, जबकि अब तक 525.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। यानी सामान्य से 1.6 मिलीमीटर अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग की ओर से पांच सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी है।

 

विज्ञापन

बारिश में भीगते हुए किसानों का प्रदर्शन

तेज बारिश के बीच सदर तहसील में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी संगठन के कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे। बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed