{"_id":"681f81c93beb8f90520e3394","slug":"up-application-process-for-iti-colleges-in-the-state-will-start-from-may-12-applications-will-be-accepted-ti-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के आईटीआई कॉलेजों में आवेदन की प्रक्रिया 12 मई से, पांच जून तक होंगे आवेदन; जानिए पूरा प्रोसेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के आईटीआई कॉलेजों में आवेदन की प्रक्रिया 12 मई से, पांच जून तक होंगे आवेदन; जानिए पूरा प्रोसेस
Sat, 10 May 2025 10:17 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 10 May 2025 10:17 PM IST
सार
Admission process in ITI: यूपी के आईटीआई कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मई से शुरू होगी। पांच जून तक इसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी के आईटीआई कॉलेजों में प्रवेश प्रतियोगिता।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विभिन्न कोर्स व टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से अपग्रेड राजकीय संस्थानों में 11 दीर्घकालीन कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मई से शुरू हो रहे हैं। अभ्यर्थी पांच जून तक www.scvtup.in पर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
आवेदन प्रक्रिया के लिए मोबाइल नंबर का ओटीपी सत्यापन अनिवार्य है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग व यूपीआई से किया जा सकेगा। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) की ओर से सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के विशेष सचिव व अधिशासी निदेशक एससीवीटी अभिषेक सिंह ने बताया कि आवेदन के बाद अभ्यर्थी अपने फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकेंगे। आवेदन की कमियों में संशोधन के लिए दो दिन का मौका भी दिया जाएगा।
विज्ञापन