फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Aparna Yadav Stages Protest at Assembly, Burns SP and Congress Flags; Akhilesh Remarks—"BJP Should Have at

UP: अपर्णा यादव का विधानसभा पर प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया; अखिलेश बोले- 12 महिलाओं को तो भेजती भाजपा

Sat, 18 Apr 2026 08:27 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 18 Apr 2026 08:27 AM IST
सार

महिला आरक्षण बिल को लेकर लखनऊ में सियासत तेज हो गई। अपर्णा यादव ने विधानसभा के सामने सपा और कांग्रेस का झंडा जलाकर विरोध जताया। अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना जरूरी है।

विज्ञापन
UP: Aparna Yadav Stages Protest at Assembly, Burns SP and Congress Flags; Akhilesh Remarks—"BJP Should Have at
सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

संसद में महिला आरक्षण बिल पारित न हो पाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात विधानभवन के सामने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित इस बिल के पास न होने से महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


अपर्णा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी के कारण महिला आरक्षण बिल अटका हुआ है। उधर, राज्य महिला आयोग की सदस्यों ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया। महिला आयोग की ओर से इस मामले में शनिवार को बड़ा प्रदर्शन करने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन


अखिलेश बोले- प्रदर्शन के लिए कम से कम 12 महिलाओं को तो भेजती भाजपा 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय पर प्रदर्शन को लेकर कहा कि भाजपा वाले लगभग 12 करोड़ महिलाओं वाले उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन करने के लिए कम से कम 12 महिलाओं को तो भेजते।

 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- आधी आबादी को उनका वाजिब हक नहीं मिला

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि आजादी के बाद से आधी आबादी को उनका वाजिब हक नहीं मिला। महिला आरक्षण की पहल का पूरा देश सराहना कर रहा है। अब इस विधेयक के विरोधियों को इसका खमियाजा भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed