फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Animal husbandry strengthened the rural economy of UP, livestock sector contributed Rs 1.67 lakh crore

UP: पशुपालन ने मजबूत की यूपी की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पशुधन क्षेत्र का योगदान 1.67 लाख करोड़

Fri, 30 May 2025 10:43 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 30 May 2025 10:43 AM IST
सार

यूपी की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में पशुधन क्षेत्र ने 1.67 लाख करोड़ का योगदान दिया है तो मछली पालन का योगदान 19 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है।
 

विज्ञापन
UP: Animal husbandry strengthened the rural economy of UP, livestock sector contributed Rs 1.67 lakh crore
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला घरेलू उत्पाद अनुमान 2023-24 के अनुसार प्रदेश में पशुपालन, मत्स्य और वानिकी क्षेत्रों में खासी वृद्धि हुई है। ये संकेत ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और आजीविका के साधन बढ़ने के सूचक हैं। इसके अनुसार प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 25.63 लाख करोड़ रहा। इसमें पशुधन क्षेत्र का योगदान 1.67 लाख करोड़ रहा है जो कुल जीएसडीपी का 7.1 फीसदी है। वन क्षेत्र का योगदान गत वर्ष के सापेक्ष 3.9% बढ़कर 25859 करोड़ और मछली पालन का 19071 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन


प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पशुधन में योगदान देने वाले शीर्ष पांच जिले बुलंदशहर (8.75 हजार करोड़), मेरठ (6.5 हजार करोड़), अलीगढ़ (5.68 हजार करोड़), आगरा (5.56 हजार करोड़) और सहारनपुर (4.68 हजार करोड़) रहे। सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) में सर्वाधिक वृद्धि दर वाले शीर्ष पांच जिलों में महोबा, झांसी, अंबेडकरनगर, अयोध्या और ललितपुर शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में मौसम बदला... नौतपा में गिरेंगे ओले, 31 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इनकम टैक्स ऑफिस में मारपीट: आईआरएस गौरव गर्ग ने दर्ज कराई एफआईआर, जानलेवा हमले का लगाया आरोप


प्रदेश में वर्ष 2023-24 में 7.01% की वृद्धि के साथ 388 लाख मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन हुआ। दुग्ध उत्पादन करने वाले शीर्ष पांच जिलों में बुलंदशहर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और आजमगढ़ शामिल हैं। अंडा उत्पादन भी बढ़ा है। वर्ष 2022-23 में प्रदेश में अंडा उत्पादन 12.80 फीसदी से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 29.80 फीसदी हो गया।

मत्स्य उत्पादन वाले टॉप-5 जिलों में बहराइच भी
प्रदेश में मछली उत्पादन भी बढ़ा है। वर्ष 2023-24 में यह 26.4 फीसदी बढ़कर 11.56 लाख मीट्रिक टन रहा। मछली पालन क्षेत्र का सकल राज्य घरेलू उत्पाद में योगदान 19,071 करोड़ है। इसमें सबसे ज्यादा योगदान देने वाले शीर्ष पांच जिले झांसी, बहराइच, हरदोई, खीरी और महोबा शामिल हैं। वानिकी उपखंड में शीर्ष पांच जिलों में सोनभद्र, खीरी, मिर्जापुर, सहारनपुर और पीलीभीत शामिल हैं। ये जिले प्रदेश के कुल वानिकी के जीवीए में 26 फीसदी का योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed