फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather Update: Weather changed in UP... Hail will fall during Nautapa, Orange alert issued for 31 districts

Weather Update: यूपी में मौसम बदला... नौतपा में गिरेंगे ओले, 31 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

Fri, 30 May 2025 11:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 30 May 2025 11:00 AM IST
सार

यूपी के कई जिलों में नौतपा के दौरान गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। कहीं पर भी लू जैसे हालात नहीं रहे। हालांकि, उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया।

विज्ञापन
Weather Update: Weather changed in UP... Hail will fall during Nautapa, Orange alert issued for 31 districts
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को सुबह तराई और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद बारिश का विस्तार प्रदेश भर में देखने को मिला। कहीं भी लू जैसी परिस्थितियां नहीं रहीं, लेकिन कहीं-कहीं उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में दिखेगा। 29 से 31 मई के बीच प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर बूंदाबांदी होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इनकम टैक्स ऑफिस में मारपीट: आईआरएस गौरव गर्ग ने दर्ज कराई एफआईआर, जानलेवा हमले का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: सेना पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को झटका, हाईकोर्ट ने राहत देने से किया इनकार; राहत वाली याचिका खारिज


इस दौरान विभिन्न जगहों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी तराई वाले इलाकों और बुंदेलखंड समेत प्रदेश के 31 जिलों में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इनमें बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर समेत कई जिले हैं। 

इन जिलों में होगी बूंदाबांदी 
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, विजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों बूंदाबांदी के आसार हैं। 

सहारनपुर में आंधी से आफत पेड़ गिरने से युवक की मौत 

बुधवार रात आई दस मिनट की आंधी ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया। मिर्जापुर में पेड़ गिरने से गांव भोजपुर निवासी शहजाद (32) पुत्र बुद्ध की मौत हो गई। विद्युत लाइनों पर पेड़ टूटकर गिरने से तहसील बेहट के 70 गांवों की बिजली गुल हो गई। छुटमलपुर में सड़क पर पेड़ गिरने के कारण देहरादून हाईवे चार घंटे तक बाधित रहा। देर रात आंधी के बाद जगह-जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed