{"_id":"693da1f9451bfa277f0b5721","slug":"up-an-intensive-pulse-polio-campaign-will-be-conducted-tomorrow-in-these-33-districts-of-the-state-and-1-33-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रदेश के इन 33 जिलों में आज से पल्स पोलियो का सघन अभियान, 1.33 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रदेश के इन 33 जिलों में आज से पल्स पोलियो का सघन अभियान, 1.33 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक
Sun, 14 Dec 2025 12:16 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:16 AM IST
सार
परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक देना है।
विज्ञापन
पल्स पोलियो टीकाकरण।
विस्तार
प्रदेश को पोलियो-मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ प्राथमिकता वाले 33 जिलों में रविवार से सघन पल्स पोलियो अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 22 दिसंबर तक चलेगा। परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक देना है।
विज्ञापन
उन्होने बताया कि चिह्नित जिलों में शून्य से पांच साल तक के 1.33 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच साल तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से हर साल पोलियो की खुराक पिलाएं। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन 44726 बूथ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद 22 दिसंबर तक 29360 टीमें तथा 10686 पर्यवेक्षक घर-घर जाकर शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि घुमंतू और प्रवासी परिवारों में संक्रमण का जोखिम अधिक होने के कारण 16194 क्षेत्रों में 460489 परिवारों को चिह्नित किया गया है। नियमित टीकाकरण के महाप्रबंधक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रदेश साल 2010 से पोलियो-मुक्त है, लेकिन पड़ोसी देशों में संक्रमण जारी है। इसलिए भारत में समय-समय पर ऐसे अभियान चलाना आवश्यक है।
विज्ञापन
अमेठी-अयोध्या समेत इन जिलों में चलेगा अभियान
आगरा, अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, बदायूं, भदोही, बांदा, चंदौली, इटावा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कुशीनगर, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मऊ, मथुरा, मिर्जापुर, पीलीभीत, सोनभद्र, उन्नाव व वाराणसी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन