फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Amidst the rush for tickets for Diwali and Chhath, these seats will provide relief; 1108 seats in Delhi tr

यूपी: दिवाली-छठ पर टिकट की मारामारी के बीच ये सीटें देंगी राहत, दिल्ली की ट्रेनों में 1108 बर्थ; जानिए डिटेल

Sun, 28 Sep 2025 10:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 28 Sep 2025 10:00 PM IST
सार

Train tickets in UP: दिवाली पर यूपी से आने और जाने वालों के लिए टिकट एक बड़ी समस्या होती है। दिल्ली की तुलना में मुंबई के लिए ज्यादा मारामारी है। 

विज्ञापन
UP: Amidst the rush for tickets for Diwali and Chhath, these seats will provide relief; 1108 seats in Delhi tr
दिवाली पर ट्रेन टिकट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 दीपावली बाद लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की चेयरकार में 1108 तक सीटें रिक्त हैं। जबकि मुंबई की ट्रेनों में एक-एक सीट की मारामारी जारी है। हालांकि विमानों का किराया सस्ता है, जिससे यात्रियों को राहत मिल रही है। यात्री विमानों में टिकट बुक करवा रहे हैं।

विज्ञापन


20 अक्तूबर को दीपावली का पर्व मनाया जाना है। इसके बाद लखनऊ से दिल्ली व मुंबई के लिए ट्रेनों से वापसी का दौर शुरू हो जाएगा। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली रेगुलर ट्रेनों में भले ही वेटिंग चल रही हो, लेकिन चेयरकार में सैकडों की तादात में सीटें खाली हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिल रही है। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस(22425) की चेयरकार में दीपावली बाद 21, 23 व 24 अक्तूबर को 1108, 555, 942 सीटें खाली हैं। एग्जीक्यूटिव क्लास में 49, 28, 61 सीटें रिक्त हैं। शताब्दी एक्सप्रेस(12003) की चेयरकार में 21 व 22 अक्तूबर को 592, 191 सीटें खाली हैं। डबलडेकर एक्सप्रेस(12583) की चेयरकार में 21 को 1100, 23 को 993 एवं 24 अक्तूबर को 949 सीटें खाली हैं। जबकि एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 45 व 72 वेटिंग है। लखनऊ मेल की स्लीपर में 45, 48 व 90 एवं थर्ड एसी में 23, 33, 55 वेटिंग चल रही है। ऐसे ही गोरखधाम, वैशाली, पद्मावत, काशी विश्वनाथ, अयोध्या एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन


मुंबई की ट्रेनों में सीटें फुल
दूसरी ओर दीपावली बाद लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। पुष्पक एक्सप्रेस(12533) की स्लीपर में 21, 22, 23 अक्तूबर को 43, 25, 32 व थर्ड एसी में पांच, तीन व 14 वेटिंग है। गोरखपुर एलटीटी की स्लीपर में 54, 60, 19 वेटिंग है। हालांकि थर्ड एसी में सीटें रिक्त हैं। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में रिग्रेट चल रहा है। अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में 19, 32, 38 वेटिंग है। सीतापुर एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर में तीन, 39, 55 एवं उद्योगनगरी एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस में भी वेटिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाइटें सस्ती, बुकिंग हुई तेज

UP: Amidst the rush for tickets for Diwali and Chhath, these seats will provide relief; 1108 seats in Delhi tr
विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

दीपावली बाद लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइटों में अभी सस्ते टिकट मिल रहे हैं, जिसके चलते बुकिंग तेज हो गई है। इंडिगो की सीधी उड़ान का टिकट 4099 रुपये में मिल रहा है। एयर इंडिया की डायरेक्ट फ्लाइट 4211 रुपये में बुक हो रहा है। दूसरी ओर लखनऊ से मुंबई की अकासा एयर की सीधी उड़ान 4196 रुपये में, इंडिगो की उड़ान का 4199 रुपये, एयर इंडिया एक्सप्रेस का टिकट 4349 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ से बंगलुरु की अकासा एयर का टिकट 5480 रुपये, एयर इंडिया एक्सप्रेस का 5868 रुपये, इंडिगो का 6240 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ से हैदराबाद की इंडिगो की उड़ान 6497 रुपये, एयर इंडिया एक्सप्रेस का टिकट 6498 रुपये में मिल रहा है।

तत्काल कोटे की 6500 सीटें त्योहार पर देंगी राहत

 दशहरा, दीपावली व छठ पर नियमित ट्रेनों में वेटिंग से तत्काल कोटे की सीटें राहत दिलाएंगी। लखनऊ से दिल्ली, मुंबई व हावड़ा रूट की ट्रेनों में 6500 सीटों पर यात्री तत्काल कोटा में टिकट बुक करवाकर सफर कर सकेंगे।

इस वर्ष 20 अक्तूबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में महानगरों की ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री लखनऊ पहुंचेंगे। दिल्ली से आने व जाने वाली लखनऊ मेल, गोरखधाम, वैशाली, काशी विश्वनाथ, एसी एक्सप्रेस, कैफियात आदि ट्रेनों में तत्काल कोटे की 2800 सीटों पर यात्री टिकट बुक करवा सकेंगे।

ऐसे ही मुंबई से आने-जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, कुशीनगर, अवध, एलटीटी गोरखपुर आदि ट्रेनों में 2200 सीटें तत्काल कोटे में उपलब्ध रहेंगी। दूसरी ओर हावड़ा रूट पर राजधानी, नीलांचल, पाटलिपुत्र सहित तमाम ट्रेनें संचालित होती हैं। हावड़ा रूट पर आने-जाने वालों के लिए 1500 सीटें तत्काल कोटे में उपलब्ध रहेंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तत्काल कोटे की सीटों की बुकिंग यात्रा से एक दिन पहले होती है। लखनऊ आने वाले यात्रियों का दीपावली पर्व के बाद वापसी का दौर शुरू होगा। यात्री इन तत्काल की इन सीटों पर बुकिंग करवाकर राहत पा सकते हैं।

पूजा स्पेशल ट्रेनें छुड़ा रहीं यात्रियों का पसीना

यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं पूजा स्पेशल ट्रेनें मरम्मत के अभाव में असुविधाओं की वजह बन रही हैं। रविवार को नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल के यात्रियों ने एसी कूलिंग ठप होने की शिकायत दर्ज कराई। गाड़ी संख्या 02564 पूजा स्पेशल नई दिल्ली से शनिवार शाम 5:55 बजे रवाना हुई। रवानगी के बाद से ही ट्रेन की थर्ड एसी बोगी बी-6 के यात्री घुटन से परेशान होने लगे। यात्रियों ने कूलिंग ठप होने की शिकायत की। कोच अटेंडेंट ने मामले की शिकायत कंट्रोल रूम से की। ट्रेन कानपुर पहुंची, लेकिन एसी गड़बड़ी बनी रही। ट्रेन के ऐशबाग पहुंचने तक समस्या बरकरार रही। गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ जंक्शन चंडीगढ़ एक्सप्रेस बीते शनिवार रात लखनऊ से रवाना हुई। ट्रेन की थर्ड एसी बोगी बी-3 में एसी कूलिंग ठप की शिकायत रही। यात्री विकास कुमार ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। ट्रेन 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस की बोगी बी-2 का एसी काम नहीं करने से यात्री बेहाल हो गए। दूसरी ओर स्पेशल ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार भी हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed