फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Amid intense heat and humidity, the state is on alert for rain starting October 1st; a warning for rain on

यूपी: तीखी धूप और उमस के बीच एक अक्तूबर से प्रदेश में बारिश होने का अलर्ट; दशहरा के दिन बरसात की चेतावनी

Mon, 29 Sep 2025 06:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 29 Sep 2025 06:06 AM IST
सार

Weather in UP:यूपी में उमस और धूप का क्रम बना हुआ है। रविवार को कई जिलों में तीखी धूप का एहसास हुआ। इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
UP: Amid intense heat and humidity, the state is on alert for rain starting October 1st; a warning for rain on
प्रदेश में एक अक्तूबर से फिर बदलेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। प्रदेश में अक्तूबर की शुरुआत पूर्वांचल व मध्यांचल में बरसात के साथ होने वाली है। इसके पहले सोमवार से बुधवार के बीच लोगों को चुभने वाली धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। माैसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी यूपी से मानसून की विदाई के बाद प्रदेश के दक्षिणी हिस्से को छोड़कर बाकी हिस्सों में फिलहाल बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं हैं। 

विज्ञापन


इस बीच बंगाल की खाड़ी में एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से एक अक्तूबर से पूर्वांचल और मध्यांचल में फिर से छिटपुट बूंदाबांदी का दाैर शुरू होगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस नए तात्कालिक माैसमी बदलाव से बुधवार से अगले तीन दिन बूंदाबांदी के संकेत हैं।
विज्ञापन


 एक से तीन अक्तूबर के दौरान होने वाली बारिश से दशहरे के दिन भी बारिश हो सकती है। हालांकि यह बारिश पूर्वी यूपी और अवध के हिस्सों में ज्यादा रहेगी। पश्चिम में इसका असर कम दिखेगा। फिलहाल यूपी के दक्षिणी हिस्से में रुक-रुक कर छिटपुट बूंदाबांदी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी-उमस के सितम के साथ ही जाएगा सितंबर

UP: Amid intense heat and humidity, the state is on alert for rain starting October 1st; a warning for rain on
यूपी में बारिश और गर्मी एक साथ चल रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला।

रविवार को दोपहर में तीखी धूप और उमस से हर किसी को बेचैन किए रखा। आभासी गर्मी की वजह से रविवार को 34 डिग्री तापमान 44 डिग्री जितना तकलीफदेह महसूस हुआ। माैसम विभाग का कहना है कि राजधानी में गर्मी और उमस से फिलहाल मंगलवार तक राहत की उम्मीद नहीं है। एक अक्तूबर को माैसम में कुछ बदलाव हो सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए वेदर सिस्टम के असर से लखनऊ में एक अक्तूबर से दो-तीन दिनों तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी के आसार हैं। तब तक गर्मी के बीच उमस का सितम बना रहेगा। हवा में नमी की अधिकता से आभासी गर्मी भी महसूस होगी।

रविवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की मामूली कमी के साथ 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की बढ़त के साथ 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed