फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Allottees of Hi-Tech Township will soon get houses and flats

यूपी : हाईटेक टाउनशिप के आवंटियों को जल्द मिलेंगे मकान और फ्लैट

Wed, 28 Jul 2021 09:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Jul 2021 09:59 AM IST
सार

हाईटेक टाउनशिप योजनाओं के लाइसेंस का नवीनीकरण होने के बाद इन योजनाओं को शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
UP: Allottees of Hi-Tech Township will soon get houses and flats
टाउनशिप - फोटो : google

विस्तार

हाईटेक टाउनशिप योजनाओं के लाइसेंस का नवीनीकरण होने के बाद इन योजनाओं को शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। आवास विभाग ने योजनाओं के सभी सात बिल्डरों से संशोधित डीपीआर जमा करने का निर्देश दिया। माना जा रहा है इन हाइटेक टाउनशिप योजनाओं के शुरू होने से इनमें मकान, जमीन, फ्लैट, दुकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान की बुकिंग कराने वाले करीब 50 हजार आवंटियों की फंसी संपत्तियां मिल सकेंगी।

विज्ञापन


प्रदेश के पांच शहरों में सात बिल्डरों ने संशोधित डीपीआर शासन को उपलब्ध करा दिया है। इससे नए और पुरानों आवेदकों को मिलाकर करीब 50 हजार से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में लोगों को जरूरत के मुताबिक मकान, जमीन, फ्लैट, दुकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान उपलब्ध कराने के लिए तत्कालीन सरकार ने 2003 में हाईटेक नीति शुरू की थी। इसमें कुल 13 बिल्डरों को हाईटेक टाउनशिप का लाइसेंस दिया गया था, लेकिन, नीति की शर्तों के मुताबिक बिल्डर 1500 एकड़ जमीन नहीं जुटा पाए। तत्कालीन राज्य सरकार ने 27 जनवरी 2010 को हाईटेक टाउनशिप नीति को सामप्त कर दिया। इसके चलते हजारों खरीदारों का पैसा फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने हाल में पांच शहरों के सात बिल्डरों से संबंधित हाईटेक टाउनशिप परियोजनाओं के लाइसेंस का नवीनीकरण कर दिया था ताकि आवंटियों को फंसी संपत्तियों को दिलाया जा सके। लाइसेंस नवीनीकरण के बाद अब शासन ने सभी संबंधित बिल्डरों से संशोधित डीपीआर मांगा था। इस आधार पर सभी सातों बिल्डरों ने संशोधित डीपीआर संबंधित विकास प्राधिकरण बोर्ड से पास जमा कराकर शासन को भेज दिया है। 

किस शहर में कितने बिल्डर
शहर    बिल्डर का नाम    कुल जमीन का क्षेत्रफल
लखनऊ    अंसल प्रापर्टीज    3362.29 एकड़
                गर्व बिल्डटेक    750 एकड़
गाजियाबाद    उप्पल चड्ढा    2866.99 एकड़
              सनसिटी    671 एकड़
मथुरा-वृंदावन    सनसिटी    490 एकड़
बुलंदशहर    उत्तम स्टील्स    1060 एकड़
प्रयागराज    पंचम रियकॉन    611 एकड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed