फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: All organizations can unite on the issue of old pension and TET requirement, a big rally will be held in D

यूपी: पुरानी पेंशन और टीईटी अनिवार्यता पर सभी संगठन हो सकते हैं एकजुट, 25 नवंबर को दिल्ली में होगी बड़ी रैली

Sun, 16 Nov 2025 07:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 16 Nov 2025 07:22 PM IST
सार

Rally on old pension: अटेवा की ओर सभी संगठनों से कहा गया है कि पुरानी पेंशन और टीईटी अनिवार्यता के विषय पर सभी शिक्षक संगठनों को एक होना चाहिए। 
 

विज्ञापन
UP: All organizations can unite on the issue of old pension and TET requirement, a big rally will be held in D
यूपी में लगातार हो रही है पुरानी पेंशन की मांग।

विस्तार

आल टीचर्स एम्पलाई वेल्फेयर एसोशिएशन (अटेवा) पेंशन बचाओ मंच की ओर से 25 नवम्बर को नई दिल्ली में होने रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही रविवार को हुई बैठक में रैली के लिए जिम्मेदारियां तय की गई।

विज्ञापन


प्रदेश, मंडल व जिला पदाधिकारियों की बैठक शहीद डॉ. रामाशीष सिंह स्मृति भवन में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के विरोध, ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में 25 नवम्बर को नई दिल्ली में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने सभी संगठनो से आह्वान किया कि वे मतभेद भुलाकर एक साथ आएं।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार यूपीएस लाकर देश के शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महासंघ महासचिव अशोक कुमार ने कहा कि सरकार लगातार निजीकरण पर बल दे रही है। इसके कारण सरकारी नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। इसलिए निजीकरण की समाप्ति बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायतीराज सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में होने वाले स्नातक/शिक्षक निर्वाचन में सभी शिक्षक व कर्मचारी जरूर वोटर बने। ताकि पुरानी पेंशन बहाली की मुद्दे पर अपनी जनप्रतिनिधियों को अपनी बात पहुंचा सकें। बैठक में भारत सिंह, डॉ. आशीष वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार, रजत प्रकाश, विक्रमादित्य मौर्य, नरेंद्र कुमार, जर्नादन शुक्ला आदि उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed