फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ali Zaidi becomes unopposed chairman of Shia Waqf Board, former chairman Wasim Rizvi and Syed Faizi boycott elections

यूपी : शिया वक्फ बोर्ड के निर्विरोध अध्यक्ष बने अली जैदी, पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी और सैयद फैजी ने चुनाव का किया बहिष्कार

Mon, 15 Nov 2021 09:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
न्यूज डेस्क, संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 15 Nov 2021 09:31 PM IST
सार

वसीम रिजवी का मानना है कि शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष चुनने में जल्दबाजी की गई है। उन्होंने कहा कि वो खुद और सैयद फैजी बोर्ड के निर्वाचित सदस्य है। दोनों ने उच्च न्यायालय में वाद दाखिल कर रखा है।

विज्ञापन
UP: Ali Zaidi becomes unopposed chairman of Shia Waqf Board, former chairman Wasim Rizvi and Syed Faizi boycott elections
अली जैदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन पद पर अली जैदी को सोमवार को निर्विरोध चुना गया। बोर्ड के पूर्व चेयरमैन व सदस्य वसीम रिजवी और सैयद फैजी ने चुनाव का बहिष्कार किया। दोनों सदस्य चुनाव में शामिल नही हुये। बोर्ड के आठ में छह सदस्यों अपने बीच से चेयरमैन का ध्वनि मत से चुनाव किया।  

विज्ञापन


शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन पद के लिये बापू भवन सचिवालय के चतुर्थ तल स्थित प्रमुख सचिव समाज कल्याण एव अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विभाग के सभागार में निर्वाचन किया गया। शिया वक्फ बोर्ड के सभी आठ सदस्यों पूर्व सांसद बेगम नूर बानों उर्फ महताब जमानी अली खान, अधिवक्ता मोहम्मद जरयाब जमाल रिजवी, अधिवक्ता शबाहत हुसैन, सैयद वसीम रिजवी, सैयद फैजी, अली जैदी, मौलाना रजा हुसैन, डा. नरुस हसन नकवी को चेयरमैन का चुनाव करने के लिये आमंत्रित किया गया था। अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग के विशेष सचिव शिवाकान्त द्विवेदी ने शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन पद के निर्विचन में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन व सदस्य वसीम रिजवी और दूसरे सदस्य सैयद फैजी शामिल नही हुये। उन्होंने बताया कि चेयरमैन पद के लिये समाजसेवा कोटे से नामित अली जैदी के मुकाबले में किसी भी दूसरे सदस्य ने दावा पेश नही किया। ऐसे में सभी छ सदस्यों ने अली जैदी को ध्वनिमत से बोर्ड के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन लिया।
विज्ञापन


मौलाना कल्बे जवाद की पसंद को मिली तरजीह
शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जवाद के तमाम विरोध के बावजूद शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन पद पर बीते 15 साल से काबिज होते आ रहे वसीम रिजवी ने इस बार अध्यक्ष पद के चुनाव का बहिष्कार कर दिया। जानकारों की माने तो आठ सदस्यी वक्फ बोर्ड के सदस्यों को नामित करने में इस बार मौलाना कल्बे जवाद की पसंद को तरजीह दी गई। सरकार की ओर से नामित किये गये पांच सदस्य मौलाना जवाद की पसंद के ही हैं। ऐसे में पहले से ही तय माना जा रहा था कि बोर्ड के चेयरमैन की कुर्सी पर मौलाना जवाद की पसंद को ही मौका मिलेगा। शिया वक्फ बोर्ड के नवनिर्वाचित चेयरमैन अली जैदी मौलाना कल्बे जवाद के रिश्ते में दामाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय के अंतिम निर्णय का करेंगे इंतजार
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी का मानना है कि शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष चुनने में जल्दबाजी की गई है। उन्होंने कहा कि वो खुद और सैयद फैजी बोर्ड के निर्वाचित सदस्य है। दोनों ने उच्च न्यायालय में वाद दाखिल कर रखा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने इसका संज्ञान भी ले लिया है, ऐसे में नामित सदस्यों में से एक सदस्य को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि वक्फ अधिनियम के मुताबिक बोर्ड में निर्वाचित सदस्यों की संख्या नामित सदस्यों से ज्यादा होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि बोर्ड में सरकार द्वारा नामित सदस्यों की संख्या ज्यादा है। निर्वाचित सदस्य मात्र तीन है और नामित सदस्य पांच हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में हम उच्च न्यायालय के अंतिम फैसले का इंतिजार करेंगे।


शिया वक्फ बोर्ड से भ्रष्टाचार को करेंगे खत्म
शिया वक्फ बोर्ड के नवनिर्वाचित चेयरमैन अली जैदी ने कहा कि वक्फ बोर्ड से भ्रष्टाचार का खात्मा किया जाएगा। वक्फ माफियाओं से शिया वक्फ बोर्ड की जमीन को छुड़ाया जाएगा, लोगों तक इसकी आमदनी के फायदे पहुंचाये जाएंगे। जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ पहले ही सीबीआई जांच चल रही है जो देश की सबसे बड़ी एजेंसी है। ऐसे में नये तौर पर जांच कराने का सवाल नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed