फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Alert for heavy rain in these Terai districts tomorrow, monsoon trough line shifted northwards; Signs of c

यूपी: तराई के इन जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर की ओर खिसकी मानसूनी ट्रफ लाइन; बदलाव के आए संकेत

Thu, 31 Jul 2025 07:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 31 Jul 2025 07:52 PM IST
सार

Monsoon IN UP: यूपी में मानूसनी बारिश जारी है। बृहस्पतिवार को हमीरपुर में सर्वाधिक 110 मिमी की भारी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
UP: Alert for heavy rain in these Terai districts tomorrow, monsoon trough line shifted northwards; Signs of c
लखनऊ में शाम को हुई तेज बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तरप्रदेश में चहुंओर हो रही मानसूनी बारिश में बदलाव और ठहराव के संकेत हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में हो रही मानसूनी बारिश अब उत्तरी-तराई इलाकों की ओर मेहरबान होगी। इसकी वजह ये है कि मानसूनी ट्रफ लाइन प्रदेश के दक्षिणी इलाके से उत्तर की ओर खिसक गई है। इसके असर से यूपी के उत्तरी तराई इलाकों बिजनाैर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी आदि में शुक्रवार से अगले दो दिन अच्छी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


माैसम विभाग की ओर से शुक्रवार के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। बृहस्पतिवार को हमीरपुर में सर्वाधिक 110 मिमी की भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं फिरोजाबाद में 80 मिमी, शामली में 78.6 मिमी, मुजफ्फर नगर में 75.2 मिमी और झांसी में 68.4 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ लाइन प्रदेश के उत्तरी तराई इलाकों की ओर खिसका है। इसके असर से बिजनाैर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी व आसपास के अन्य तराई जिलों में अगले दो दिन मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त और सितंबर में ज्यादा बारिश 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा कि इस साल मानसून के दूसरे हिस्से यानी अगस्त और सितंबर में देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अगस्त में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है, लेकिन पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में कम बारिश हो सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed