{"_id":"646968e77e358f0c0b072613","slug":"up-aktu-students-will-now-decide-their-course-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : एकेटीयू अब छात्र तय करेंगे अपना पाठ्यक्रम, विवि व घटक संस्थान की बीओएस में किए जाएंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : एकेटीयू अब छात्र तय करेंगे अपना पाठ्यक्रम, विवि व घटक संस्थान की बीओएस में किए जाएंगे शामिल
Sun, 21 May 2023 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अक्षय कुमार, लखनऊ
अक्षय कुमार, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 May 2023 06:12 AM IST
सार
विश्वविद्यालय की और घटक संस्थानों की बोर्ड ऑफ स्टडीज (बीओएस) में छात्रों को भी शामिल किया जाएगा और उनके सुझावों के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा। प्रदेश भर में एकेटीयू से संबद्ध 750 से ज्यादा कॉलेज हैं।
विज्ञापन
AKTU
विस्तार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अपने पाठ्यक्रम निर्धारण में छात्रों की भी सहभागिता सुनिश्चित करेगा। विश्वविद्यालय की और घटक संस्थानों की बोर्ड ऑफ स्टडीज (बीओएस) में छात्रों को भी शामिल किया जाएगा और उनके सुझावों के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा। प्रदेश भर में एकेटीयू से संबद्ध 750 से ज्यादा कॉलेज हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में विश्वविद्यालय के कामकाज में छात्रों की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर है। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी बीओएस में विद्यार्थियों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। उसकी तैयारी है कि बीओएस में तीसरे वर्ष व अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को शामिल किया जाए। विश्वविद्यालय की इस प्रक्रिया का उद्देश्य पाठ्यक्रम को आज की जरूरत के अनुसार तैयार करना है। छात्र आज की और बाजार की जरूरतों को ज्यादा बेहतर तरीके से समझते हैं। ऐसे में वे पाठ्यक्रम निर्धारण के लिए बेहतर सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन
खास यह कि इसमें न सिर्फ अच्छे बल्कि मध्यम कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। घटक संस्थानों की बीओएस में छात्र प्रतिनिधियों की संख्या थोड़ी कम लेकिन विश्वविद्यालय स्तर पर ज्यादा होगी। क्योंकि विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की संख्या 750 से ज्यादा है। इसके अनुसार उनका प्रतिनिधित्व किया जाएगा। अभी पाठ्यक्रम निर्धारण का काम विश्वविद्यालय और कॉलेजों के शिक्षक कर रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में भी छात्र
कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा है कि ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल का काम छात्रों से संबंधित हैं। ऐसे में इसे छात्र ही बेहतर तरीके से संचालित कर सकते हैं। हम अपनी सेल में छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। छात्र ही अन्य विद्यार्थियों के प्रोफाइल तैयार करने से लेकर कंपनियों के चयन आदि का काम करेंगे। इससे ज्यादा बेहतर परिणाम देने में आसानी होगी। इन विद्यार्थियों के नेतृत्व का काम डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट करेंगे। कंपनियों से बातचीत का काम यही करेंगे।
हम अपने पाठ्यक्रम को अपग्रेड और बाजार के अनुसार बनाएंगे। इसमें विद्यार्थियों की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्हें बीओएस में शामिल कर उनके सुझाव लेकर इसमें शामिल किया जाएगा। एनईपी में कौशल विकास पर फोकस है। हम इसका भी ध्यान रखेंगे। मूक्स और ऑनलाइन कोर्स करने पर भी जोर दिया जाएगा।
-प्रो. जेपी पांडेय, कुलपति, एकेटीयू