फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: AKTU B.Tech 6th Semester Exam Paper Leaked; Question Paper Circulates on WhatsApp Groups; University Order

UP: एकेटीयू में बीटेक छठे सेमेस्टर का पेपर वायरल, प्रश्नपत्र व्हाट्सएप ग्रुप पर पहुंचा; विवि ने बैठाई जांच

Fri, 22 May 2026 07:12 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 22 May 2026 07:12 PM IST
सार

एकेटीयू में बीटेक छठे सेमेस्टर की परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा के दौरान व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल होने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। संबंधित परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और कंप्यूटर सिस्टम सील कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
UP: AKTU B.Tech 6th Semester Exam Paper Leaked; Question Paper Circulates on WhatsApp Groups; University Order
एकेटीयू - फोटो : संवाद

विस्तार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की बीटेक थर्ड ईयर छठें सेमेस्टर की परीक्षा का पेपर बृहस्पतिवार को वायरल हो गया। छात्रों ने पेपर लीक का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज व कंप्यूटर सील कर दिया है। इस मामले में चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


इस समय विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। इस दौरान बृहस्पतिवार को दोपहर दो से पांच बजे तक बीटेक छठें सेमेस्टर में कंप्यूटर नेटवर्क्स का पेपर था। जबकि परीक्षा के दौरान यह जानकारी मिली कि पेपर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


छात्रों के अनुसार गाजियाबाद क्षेत्र के कई कॉलेजों के छात्रों को परीक्षा से पहले पेपर मिल गया। वहीं वायरल पेपर में 21 मई 1.29 मिनट 29 सेकेंड भी प्रिंट है। लगभग इसी समय पेपर प्रिंट करने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से कोड दिया जाता है। यह पेपर छात्रों के कुछ वाट्सअप ग्रुप पर भी आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि शाम लगभग चार बजे कहीं से उन्हें यह सूचना मिली। इसका त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने इसकी जांच शुरू कराई तो पेपर सही लगा। विश्वविद्यालय के अनुसार यह पेपर गाजियाबाद स्थित एक केंद्र से निकला था। किंतु तब तक परीक्षा समाप्त हो गई थी। फिर भी विवि ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत संबंधित सेंटर का सीसीटीवी फुटेज व कंप्यूटर सील कर दिया है। मामले की जांच के लिए कमेटी भी बना दी है। इसकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed