यूपी: आजम खां से मिलने रामपुर जाएंगे अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री के बसपा में जाने की अटकलें तेज
अखिलेश यादव सपा नेता आजम खां से मिलने के लिए रामपुर जा सकते हैं। आजम मंगलवार को ही सीतापुर जेल से रिहा हुए थे।
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजम खां से मिलने के लिए आठ अक्तूबर को रामपुर जाएंगे। इस बीच राजनीतिक गलियारों में आजम खां के बसपा में जाने की अटकलें चल रही हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार अखिलेश ने आठ अक्तूबर की तारीख इसलिए चुनी है क्योंकि नौ अक्तूबर को बसपा एक बड़ी रैली का आयोजन करने जा रही है। सपा सूत्रों के अनुसार अखिलेश का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी हो सकता है। मालूम हो कि मंगलवार को ही आजम खां 23 महीने बाद जेल से रिहा हुए थे। हालांकि रामपुर में पत्रकारों से बात करते हुए आजम ने बसपा में जाने का विकल्प बंद कर दिया था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने अखिलेश का शुक्रिया अदा किया।
बसपा पर साफ जवाब
किसी के लिए कड़वाहट नहीं
अखिलेश को कहा शुक्रिया
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.