फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav says administrative system in the state is in shambles, removing BJP is the only solution

यूपी: अखिलेश यादव बोले- प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था चौपट, भाजपा हटाना ही समाधान; भ्रष्टाचार चरम पर

Tue, 15 Sep 2026 07:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 15 Sep 2026 07:47 PM IST
सार

Yogi vs Akhilesh: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सूबे में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav says administrative system in the state is in shambles, removing BJP is the only solution
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के भविष्य के के लिए आने वाली पीढ़ी की खुशहाली के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना लोकतंत्र के हित में है। यूपी की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था चौपट है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की हद हो गई है। इसलिए भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना ही एकमात्र उपाय है। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट करके उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार का सफाया करने के लिए संकल्पित है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कोई नई योजना लागू करने में सफल नहीं हो सकी। दिखाने के लिए भी उसके पास सिर्फ समाजवादी सरकार के समय के काम है। भाजपा नफरत की राजनीति कर समाज का बंटवारा करने की साजिश करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है, महिला अपराध, फर्जी एनकाउंटर और पुलिस हिरासत में मौतों के आंकड़ों में उत्तर प्रदेश अव्वल नंबर पर है। महिलाएं रोज अपमानित हो रही है। बच्चियों से दरिंदगी हो रही है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। वह आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। लोगों को न समय से इलाज मिल रहा है और न ही शुद्ध पेयजल। स्कूल बंद हो रहे हैं। पीडीए समाज पर अत्याचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में बने रहने के लिए समाज को बांटने और नफरत फैलाने का ही काम कर रही है। भाजपा के पाप का घड़ा भर गया है। 2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed