फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav said – BJP's only job is to commit scams

UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपा काम ही घोटाले करना है, जनता सत्ता से हटाने के लिए 2027 का इंतजार कर रही

Mon, 23 Feb 2026 10:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Feb 2026 10:57 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए बेसब्री से 2027 का इंतजार कर रही है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार हो रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav said – BJP's only job is to commit scams
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा का काम घोटाला करना है। लोग भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए बेसब्री से 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे है। कहा, कोंच में दो महीने में ही 23 लाख से बनी सीसी रोड उखड़ने लगी।

विज्ञापन


महोबा के उखरा गांव में 35 लाख से बनी सड़क की पर्तें उधड़ने लगी। पानी की टंकिया बनते ही भरभरा कर गिरने लगती है। अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि भाजपा राज में गड्ढों का भी रिकॉर्ड बना है। दावे किए गए कि सड़कें गड्ढामुक्त होंगी। इन गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शराब कारोबारी की हत्या कर बेटे ने शव के टुकड़े कर फेंके, पिता नीट की तैयारी करने का बना रहे थे दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नशे में था डबल डेकर बस का ड्राइवर, डिवाइडर से टकराकर पलटी गाड़ी, जानिए कैसे हुईं पांच दर्दनाक मौतें


आरोप जारी रखते हुए कहा कि नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रही है। शिक्षकों का सम्मान नहीं है। कहा कि महिला सिपाही तक थानों सुरक्षित नहीं हैं।

संत गाडगे महाराज जी को किया नमन
स्वच्छता अभियान के प्रणेता एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक संत गाडगे महाराज की जयंती राजधानी में समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ सहित जिलों में सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी कार्यालय में संत गाडगे जी महाराज के चित्र पर अखिलेश यादव की ओर से राजेन्द्र चौधरी ने माल्यार्पण कर नमन किया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed