{"_id":"696a6f8c23d2c7b2e50498e2","slug":"up-akhilesh-yadav-said-bjp-s-agenda-is-communal-and-it-practices-politics-of-division-and-hatred-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपा का एजेंडा सांप्रदायिक, समाज को तोड़ने और नफरत की राजनीति करती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपा का एजेंडा सांप्रदायिक, समाज को तोड़ने और नफरत की राजनीति करती है
Fri, 16 Jan 2026 10:34 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:34 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर सांप्रदायिक एजेंडे की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उड़ीसा दौरे पर पहुंचे अखिलेश ने पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : SP Youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का एजेंडा सांप्रदायिक है। भाजपा जब घोषणापत्र के वादे को नहीं पूरा कर पाती है, समाज को तोड़ने और नफरत की राजनीति करती है।
विज्ञापन
अखिलेश शुक्रवार को उड़ीसा के दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे। उन्होंने उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से शिष्टाचार भेंट की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अखिलेश वहां 17 जनवरी को सपा के विजन इंडिया पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे देश में भाजपा की पोल खुल रही है। समाजवादी पार्टी पूरे देश में हर वर्ग को जोड़ने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी विजन की राजनीति करती है। डिवीजन (विभाजन) की राजनीति खत्म हो। सबको जोड़कर एक साथ लेकर चलने की राजनीति हो। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम उड़ीसा में पीडीए का पेड़ लगाने आए हैं। एक साल के अंदर वह तीसरी बार यहां आए है।
विज्ञापन