फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav said - BJP leaders garland criminals convicted of heinous crimes, read the full statement.

UP: अखिलेश यादव बोले- कुकृत्यों में दोष सिद्ध अपराधियों का माल्यार्पण करते हैं भाजपा नेता, पढ़ें पूरा बयान

Fri, 26 Dec 2025 10:00 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 26 Dec 2025 10:00 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जेल में बंद अपराधियों का माल्यार्पण करते हैं और लोगों की जान खतरे में डालते हैं। साथ ही हापुड़ के आलू किसानों के भुगतान की तत्काल मांग की और सरकार पर किसान विरोधी रवैये का आरोप लगाया।

 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav said - BJP leaders garland criminals convicted of heinous crimes, read the full statement.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता अरावली की परिभाषा बदलकर अपने लालच के लिए पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों को ठगना चाहते हैं। पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर का नाम लिए लिए बना अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग कुकृत्यों में दोष-सिद्ध और जेल में बंद अपराधियों को जमानत पर छुड़ाकर उनका माल्यार्पण करते हैं। दवाइयों के नाम पर जहरीली-नशीली दवा बेचकर लोगों का जीवन खतरे में डालते हैं। कैमरे के सामने तक चुनाव लूट लेते हैं, पीठ पीछे की तो क्या ही कहिए।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि भाजपा राज में बाटी-चोखा नहीं, केवल माटी-धोखा खाने को मिलता है। अब बात हाता नहीं भाता से बहुत आगे निकल गई है। जब बात उपेक्षा से तिरस्कार तक पहुंच जाती है तो कोई भी समाज सह नहीं पाता है। सत्ता या मान, जब केवल ये ही दो विकल्प शेष रह जाते हैं तो स्वाभिमानी समाज सदैव मान-सम्मान को ही चुनता है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वो लोग होते हैं जो भ्रष्टाचार के लिए किसी भी मर्यादा का उल्लंघन कर सकते हैं। ये बिना जांचे-परखे वैक्सीन को लगवाकर लोगों की जान के लिए खतरा बन जाते हैं। ये नफरती एजेंडा चलाकर सौहार्द और भाईचारा बिगाड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने किया हापुड़ के आलू किसानों का समर्थन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हापुड़ के आलू किसानों का भुगतान तत्काल होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम स्थानीय कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि वे इस आंदोलन को और बड़ा बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन दें। भाजपा की ये चाल है कि वो खेती-किसानी को इतना कठिन बना देना चाहती है कि दुखी होकर किसान खेती करना ही छोड़ दें। अपने खेत भाजपा के धन्ना सेठों के हाथों में देने पर मजबूर हो जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आलू की खरीद के लिए करोड़ों रुपये के आवंटन करने की बात कर रही थी, वो अब कहां है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed