फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav launches a scathing attack on the state's power system, saying the public is being looted i

यूपी: प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर अखिलेश का बड़ा हमला, कहा- स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से हो रही है लूट

Thu, 16 Oct 2025 08:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 16 Oct 2025 08:59 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: यूपी की बिजली व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश में जमकर लूट हो रही है। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav launches a scathing attack on the state's power system, saying the public is being looted i
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। आए दिन बिजली कटौती और बिजली दरों में वृद्धि से लोगों का जीना दूभर हो गया है। पावर कारपोरशन खुद अपने कायदे कानूनों की धज्जियां उड़ा रहा है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में 10 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक 1.74 लाख नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन हुए जिसमें बढ़ी दरों की वजह से 37,043 आवेदकों के मामले लंबित रह गए। विद्युत उपभोक्ता परिषद ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के सम्बंध में अंतिम निर्णय तक आवेदकों से ली गई धनराशि वापस देने का भी अनुरोध किया। इस सम्बंध में विद्युत अधिनियम 2003 का हवाला दिया गया।
विज्ञापन


इसमें उपभोक्ता को प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर में चुनाव का प्रावधान है लेकिन विभागीय मनमानी चल रही है। पावर कारपोरेशन की कार्यप्रणाली में खामियों के चलते घाटा होने से उसकी भरपाई उपभोक्ता से करने की साजिश हो रही है। पावर कारपोरेशन ने नए पावर कनेक्शन के साथ प्रीपेड मीटर लेना आवश्यक कर दिया है। आरोप लगाया कि सरकार की मंशा बिजली व्यवस्था को पूंजीपतियों के हाथ में गिरवी रख देने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने एक यूनिट बिजली का उत्पादन किया नहीं लेकिन उपभोक्ताओं को महंगी बिजली और घरों पर स्मार्ट मीटर लगाकर लूटना शुरू कर दिया है। गरीबों के लिए विद्युत कनेक्शन एक हजार रुपये की जगह अब 6 हजार रुपए में मिलेगा। गांवों में 1 किलोवाट लोड पर 1,172 रुपये कनेक्शन चार्ज था अब वह 6,216 रुपये हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुनाफाखोरी, कंपनियों से चंदा वसूली और ठेकों से कमीशनखोरी के कारण महंगाई बेतहाशा बढ़ गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed