फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav comments on INDIA alliance win in bypoll.

उपचुनाव: अखिलेश बोले- इंडिया गठबंधन की जीत नए नजरिये की जीत, जनता ने भाजपा को नकारा

Mon, 15 Jul 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 15 Jul 2024 12:03 AM IST
सार

अखिलेश यादव ने उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत पर कहा कि ये जीत देश के नए नजरिये और नए जनजागरण की जीत है। युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, कारोबारियों और महंगाई व पेपर लीक से त्रस्त परिवार वालों ने भाजपा को नकार दिया है।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav comments on INDIA alliance win in bypoll.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : PTI

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की शानदार जीत देश के नए नजरिये और नए जनजागरण की जीत है। युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, कारोबारियों और महंगाई व पेपर लीक से त्रस्त परिवार वालों ने भाजपा को नकार दिया है।

विज्ञापन


एक्स के जरिये उन्होंने कहा कि आजादी के पहले से जिनका इतिहास अपनों को धोखा देने का रहा है, उनके मुंह से किसी के संबंधों के भविष्य के बारे में बातें अच्छी नहीं लगतीं। नकारात्मक लोग, नकारात्मक ही सोचते हैं। इंडिया सकारात्मक है और सकारात्मक ही रहेगा।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा- भ्रष्टाचार चरम पर, कानून-व्यवस्था ध्वस्त
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जनता के बीच बेनकाब हो चुकी है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की अराजकता और अत्याचार से गरीब परेशान हैं। किसान व नौजवान संकट में हैं। महंगाई और बेरोजगारी से हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है। जनता भाजपा के झूठ और लूट को समझ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि भाजपा ने संविधान विरोधी कार्य किया है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर भाजपा बाबा साहेब के संविधान को बदलना चाहती थी। लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है। विधानसभा चुनाव-2027 के चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। जनता भाजपा के कुशासन, भेदभाव और नफरत की राजनीति से ऊब गई है।


अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया। किसान, नौजवान, मध्यम वर्ग गरीबों में निराशा है। भाजपा ने राजनीति को व्यापार बना दिया है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता समाजवादियों की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। जनता समाजवादी पार्टी पर भरोसा कर रही है। समाजवादी पार्टी जनता के दुख-दर्द और उसकी जरूरतों को समझती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed