फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav attacks the central government, says- our foreign policy has completely failed; where did

यूपी: अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- हमारी विदेश नीति पूरी तरह से फेल; कहां गायब हुए पहलगाम आतंकी

Mon, 28 Jul 2025 10:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Jul 2025 10:20 PM IST
सार

Akhilesh yadav: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारी विदेश नीति पूरी तरह से फेल है। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav attacks the central government, says- our foreign policy has completely failed; where did
अखिलेश यादव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में बार-बार आतंकवादी घटनाएं क्यों हो रही है। पहलगाम में आतंकी घटना हुई। उसके पहले पुलवामा में जवानों पर हमला हुआ। पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादी कहां गायब हो गए।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम ऑपरेशन सिंदूर में सेना की बहादुरी, साहस और पराक्रम के लिए बधाई देते है। फौज को अगर और मौका मिलता तो हो सकता था कि वे पाक अधिकृत कश्मीर भी ले लेते।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति के असफल रही है। भारत का दुनिया के बहुत देशों में सम्मान है, लेकिन जब जरूरत पड़ी तो भारत के साथ कोई खड़ा नहीं हुआ। यह चिंता का विषय है कि कई देश हमारे साथ व्यापार कर रहे है, लेकिन जरूरत के समय खड़े क्यों नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार के डर से करवा रहे सपा के प्रत्याशी का पर्चा रद्द
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा है कि सीतापुर की मिश्रख नैमिषारण्य नगर पालिका परिषद उपचुनाव में पार्टी की उम्मीदवार रामदेवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसमें आपत्तियों को न बताकर सत्तापक्ष के लोग हार के डर से पर्चा निरस्त करा रहे हैं। श्याम लाल पाल ने कहा कि रिटर्निंग आफिसर सत्तापक्ष के दबाव में काम न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed