फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav asks, "With what authority are BJP members investigating infiltrators?" Read the full state

यूपी : अखिलेश यादव बोले-किस अधिकार से भाजपा के लोग कर रहे घुसपैठियों की जांच; पढ़ें पूरा बयान

Fri, 05 Dec 2025 09:59 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 05 Dec 2025 09:59 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि लखनऊ में घुसपैठियों की जांच का अधिकार भाजपाइयों को किसने दिया और गरीबों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav asks, "With what authority are BJP members investigating infiltrators?" Read the full state
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में घुसपैठिये नहीं हैं। घुसपैठियों की जांच भाजपाई कर रहे हैं। उन्हें किसने यह अधिकार दिया। लखनऊ के सांसद ही रक्षामंत्री हैं। घुसपैठिये यहां बस गए तो प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री क्या कर रहे थे। यहां गरीब लोगों को अपमानित और परेशान किया जा रहा है।

अखिलेश यादव शुक्रवार को गोसाईगंज (लखनऊ) में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वाराणसी और कई प्रदेशों में बड़ा कोडीन युक्त सिरप का घोटाला हुआ है। यह दो सौ करोड़ रुपये से भी अधिक का कांड हो सकता है। इसमें पुलिस-प्रशासन और भाजपा के लोग शामिल हैं। इस काले कारोबार में तमाम महंगी गाड़िया बंटी हैं, लेकिन शोरूम वाले नहीं बता रहे है कि कौन कितनी गाड़ियां ले गया। वाराणसी और जौनपुर में गाड़िया बंटी हैं।

विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज बुलडोजर कहां है। बुलडोजर सिर्फ पीडीए पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले संविधान को मानने वाले लोग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर रूस के राष्ट्रपति आए हैं तो वह कारोबार करने आए हैं, हमारी मदद नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईआर भाजपा सरकार अपनी विफलता छुपाने के लिए करा रही

अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर भाजपा सरकार अपनी विफलता छुपाने के लिए करा रही है। हमारी अपील है कि सब अपना वोट बनवाएं, कटने से बचाएं, वरना भाजपा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान के अधिकार को छीनने की तैयारी में है। वोट का अधिकार छिना तो आरक्षण भी खत्म होगा। जनता के तमाम दूसरे अधिकार जो संविधान से मिल रहे हैं, वे भी छिन जाएंगे।


अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि नशीले सिरप का सिंडिकेट न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल से होता हुआ नेपाल, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका तक अपना नेटवर्क चला रहा था। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित सिरप की वजह से कई मासूमों की जानें गईं, लेकिन शासन-प्रशासन में बैठे प्रभावशाली लोगों की भूमिकाओं की अनदेखी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed