फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh will join Rahul Gandhi's Voter Rights Yatra, said- this is not Congress's but India alliance's jo

यूपी: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश, कहा- ये कांग्रेस नहीं इंडिया गठबंधन की यात्रा

Sun, 24 Aug 2025 08:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Aug 2025 08:21 PM IST
सार

Bihar Voter Rights Yatra: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया है कि वह बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के किसान खाद न मिलने से परेशान हैं। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh will join Rahul Gandhi's Voter Rights Yatra, said- this is not Congress's but India alliance's jo
राहुल गांधी और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में खाद का संकट है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। कई जगह खाद की लाइन में लगे-लगे बुजुर्ग किसानों की जान चली गई, लेकिन तब भी खाद नहीं मिली। सरकार बताए कि खाद कहां है। अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जंगल से सटे जिलों में जंगली जानवर के हमलों में किसानों की जानें जा रही हैं। कहीं गुलदार हमले कर रहे है तो कहीं भेड़िया और बाघ के हमले हो रहे हैं। प्रदेश में न खाद है और न किसान सुरक्षित है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार ने जिन स्कूलों का मर्जर किया था, उन्हें फिर शुरू नहीं किया गया। सरकार ने सदन में भी झूठ बोला कि स्कूलों को बंद नहीं किया जाएगा, ताकि लोग भरोसा कर लें। जिन लोगों ने पीडीए पाठशाला चलाई और जिन अभिभावकों ने उसमें अपने बच्चों को भेजा है, यह सरकार उनके खिलाफ भी मुकदमों की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ पर और ज्यादा काम करना होगा, ताकि कोई गड़बड़ न हो सके। मतदाता सूची में गड़बड़ियों का मुद्दा उन्होंने फिर उठाया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता चाहे किसी पर भी हमला करें या भ्रष्टाचार करें, उनके घरों पर बुल्डोजर नहीं चलेगा। यही भाजपा का चरित्र है। बदलाव के लिए जनता भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश
अखिलेश यादव से यह पूछे जाने पर कि क्या वे राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे, उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा है। इसमें इस माह के अंतिम सप्ताह में शामिल होंगे।

नए विधेयक क्षेत्रीय दलों के खिलाफ षड्यंत्र

संसद में लाए गए नए विधेयक को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि यह विधेयक क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने और उन्हें तोड़ने के षड्यंत्र के तहत लाया गया है। भाजपा सरकार झूठे और फर्जी मुकदमे लगाकर नेताओं को जेल भेजना चाहती है। यूपी में समाजवादी पार्टी के कई नेताओं मो. आजम खां , विधायक रमाकांत यादव और इरफान सोलंकी को झूठे मुकदमों में जेल भेजा गया है।

डॉ. शकुंतला विवि के दिव्यांगजनों ने अखिलेश को दिया ज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश यादव को प्रदेश भर से आए दिव्यांगजनों ने ज्ञापन सौंपा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए जो योजनाएं चल रही थीं, उन्हें ठीक ढंग से लागू नहीं किया। सपा सरकार बनने पर दिव्यांगों को उनका हक और आरक्षण दिया जाएगा। दिव्यांग आयोग का गठन होगा। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर दिव्यांग छात्रों के शोषण के संबंध में भी ज्ञापन दिया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed