{"_id":"69f088809c2b416cb403dadc","slug":"up-akhilesh-says-the-accused-in-the-fatehpur-dalit-girl-case-belong-to-the-chief-minister-s-own-caste-which-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले- फतेहपुर में दलित बेटी के दोषी मुख्यमंत्री के स्वजातीय हैं, इसलिए बचाया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले- फतेहपुर में दलित बेटी के दोषी मुख्यमंत्री के स्वजातीय हैं, इसलिए बचाया जा रहा
Tue, 28 Apr 2026 03:45 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:45 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ और फतेहपुर की घटनाओं को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला और दोषियों को बचाया जा रहा है। साथ ही नियुक्तियों, प्रशासनिक पदस्थापन और लोकतंत्र के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा, मुझे खुशी है कि हमारा डेलिगेशन उस परिवार से मिला। पांच लाख से हम लोगों ने मदद की। लेकिन, न्याय की बात अभी भी अधूरी है। परिवार को न्याय मिले और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जो झूठे मुकदमे लगे हैं, वह वापस लें।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में एक दलित बेटी के साथ कितना बड़ा हादसा हुआ, फतेहपुर में एक बेटी के साथ क्या हुआ और करने वाले भारतीय जनता पार्टी के संगठन की पदाधिकारी हैं। इन्हें मुख्यमंत्री खुद बचा रहे हैं इसलिए बचा रहे हैं क्योंकि उनका ही स्वजातीय है।
विज्ञापन
हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं। राजनीति अपनी जगह है… pic.twitter.com/4lfmjx5HoK
विज्ञापन विज्ञापन— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 28, 2026
"क्या आपको दिखाई नहीं देता कि इलेक्शन कमिश्नर के परिवार के लोग कहां-कहां पोस्ट हो रहे हैं। क्या आगरा नोएडा में ऐसे ही पोस्टिंग मिल जाती है? क्या परिवार से संबंध नहीं होगा तो डीजीपी बन जाओगे। हमारे मुख्यमंत्री जी अपने आप को योगी कहते हैं, क्या यही सनातनी परंपरा है कि एक पूजनीय शंकराचार्य जी का अपमान होगा। अंत में सब मरोगे इसलिए कम से कम लोकतंत्र बचाने के लिए आगे आ जाओ।