Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh said police should stop treating opposition like enemies, government is scared of PDA's unity

यूपी: अखिलेश बोले विपक्ष के साथ दुश्मनों जैसा बर्ताव करना बंद करे पुलिस, पीडीए की एकजुटता से डरी सरकार

Thu, 04 Sep 2025 08:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 04 Sep 2025 08:51 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को विपक्षी पार्टियों को दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh said police should stop treating opposition like enemies, government is scared of PDA's unity
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर धोखेबाज पार्टी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह विपक्षी दलों और मतदाताओं के साथ दुश्मनों जैसा बर्ताव करती है। प्रदेश मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने दोषपूर्ण जीएसटी के द्वारा दस वर्षों से महंगाई बढ़ाकर जनता को लूटा।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि सरकार ईमानदार होनी चाहिए। भाषा और व्यवहार उचित होना चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए की एकजुटता और बढ़ती ताकत से भाजपा डरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया है। नदियों की सफाई नहीं हुई। पेड़ों की अंधाधुंध कटान और पहाड़ी राज्यों में अनियोजित कार्यों से तबाही के हालात पैदा हो गये हैं।
विज्ञापन


डॉ. राममनोहर लोहिया ने हिमालय बचाओ अभियान शुरू किया था। उसी नीति पर चलकर इन राज्यों को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को लेकर झूठे दावे किए जा रहे हैं। सरकार बताए कि लोगों की प्रति व्यक्ति आय क्या है? अगर सब कुछ अच्छा है तो कई करोड़ लोगों को मुफ्त राशन क्यों देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई
अखिलेश यादव ने इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ईद ए मिलाद उन नबी पर सभी की सुख समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना की है। उन्होंने कहा है कि यह दिन मुहम्मद पैगम्बर के जीवन और उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को याद दिलाता है। उन्होंने सभी से प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed