फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh's big attack on the state government, said- there is an atmosphere of anarchy in the entire stat

यूपी: अखिलेश का प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला, कहा- पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल; खत्म हुई कानून व्यवस्था

Wed, 06 Aug 2025 07:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 06 Aug 2025 07:38 PM IST
सार

Akhilesh Yadav:सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh's big attack on the state government, said- there is an atmosphere of anarchy in the entire stat
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। बिजली व्यवस्था चरमरा चुकी है। किसानों को फसलों के लिए खाद नहीं मिल रही है। खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी रोकने में सरकार विफल है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश के कई जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं। लाखों की आबादी के सामने खाने-रहने, दवा, इलाज का संकट है। सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में अराजकता, लूट और भ्रष्टाचार है। भाजपा सरकार ने नौ साल के कार्यकाल में किसानों, नौजवानों, महिलाओं और आम जनता सभी को धोखा दिया है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के सभी दावे और वादे झूठे साबित हो चुके हैं। यह सरकार प्रदेश के लिए अभिशाप बन चुकी है। इसने प्रदेश की जनता को संकट में डाल दिया है।
विज्ञापन

 

Trending Videos

संविधान के खिलाफ है एसआईआर

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बिहार में भाजपा एसआईआर (मतदाता सूची का गहन विशेष पुनरीक्षण) को लागू करके संविधान का विरोध कर रही है। जनता भाजपा के खिलाफ वोट न डाल सके, इसलिए भाजपा जनता से वोट देने का अधिकार छीनना चाहती है।

उत्तरकाशी में युद्धस्तर पर हो बचाव कार्य
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तरकाशी के धराली में बचाव और राहत का कार्य युद्धस्तर पर किया जाए। लोगों के जीवन को बचाने का हरसंभव प्रयास किया जाए। हर एक जीवन अनमोल है। पहाड़ी इलाकों में जिस तरह से आपदा आ रही है, वो बहुत चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed