फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Meets Mamata Banerjee in Kolkata; Says, "Didi Is a Thorn in BJP's Side Because Their Mindset Is F

UP: कोलकाता में ममता बनर्जी से मिले अखिलेश, बोले- भाजपा की आंखों में दीदी खटकती हैं, क्योंकि इनकी सोच सामंती

Thu, 07 May 2026 04:37 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 07 May 2026 04:37 PM IST
सार

कोलकाता में समाजवादी पार्टी प्रमुख ने तृणमूल कांग्रेस नेता से मुलाकात कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला नेतृत्व को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती और उसकी सोच सामंती है। चुनावी माहौल, सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक भाषा को लेकर भी उन्होंने भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Meets Mamata Banerjee in Kolkata; Says, "Didi Is a Thorn in BJP's Side Because Their Mindset Is F
अखिलेश ने ममता और उनके भतीजे अभिषेक के साथ फोटो खिंचवाई। - फोटो : X

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोलकाता में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से कहा कि दीदी आप हारे नहीं हैं। इस दौरान टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी भी वहां मौजूद थे, अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश का गले मिल कर स्वागत किया। 

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कहा, भाजपा की आंखों में दीदी खटकती हैं, क्योंकि वह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। भाजपा सामंती सोच की है, इनके संगी साथी लोग पुरुषवादी लोग हैं। यह लोग नारी को बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

 

 

मैंने इस चुनाव को बहुत करीब से देखा है

अखिलेश यादव ने कहा, मैंने इस चुनाव को बहुत करीब से देखा। जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हुआ और भाजपा का जो रवैया था, वो हैरान करने वाला है। भाजपा ने बंगाल में जो किया, यूपी में उससे कम किया था। बंगाल में उसका ट्रायल किया गया।



भाजपा जिस तरह से काम करती है, उससे अराजकता फैलती है। चुनाव के बाद कहा गया कि सुरक्षाबलों की कई कंपनियां यहां रहेंगी। सिक्योरिटी संभालेंगी। अब वे कंपनियां कहां हैं? जब उत्तर प्रदेश में बाय इलेक्शन हुआ था तो फोर्सज को लगाकर लोगों का वोट रोका गया था। बंगाल में डेमोक्रेसी को डिस्ट्रॉय करने का रास्ता निकाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed