{"_id":"6afece5cde7334a7990f4a0d","slug":"up-akhilesh-expresses-grief-over-the-death-of-a-child-during-a-roadshow-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रोड शो में मासूम की मौत पर अखिलेश ने जताया शोक, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर राजनीति कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रोड शो में मासूम की मौत पर अखिलेश ने जताया शोक, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर राजनीति कर रहे लोग
Thu, 19 Nov 2026 03:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:54 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मासूम की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए भाजपा पर मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर बयान जारी किया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में रोड शो के दौरान हादसे में भाजपा नेता के 14 वर्षीय बेटे आर्य वर्धन सिंह की मौत पर शोक जताया है साथ ही मामले पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि किसी मासूम की हादसे में हुई मृत्यु से हम सब आहत हैं और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते है और अपने लोगों से उस परिवार से मिलकर उनकी हर संभव सहायता करने के लिए कह चुके हैं।
विज्ञापन
इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर राजनीति करनेवाले लोग याद रखें कि उन्होंने लखनऊ अग्निकांड में युवा मृतक की दुखी मां के साथ कैसा दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धमकी दी थी। शोक का नाटक करनेवालों का स्वांग जनता समझ चुकी है।
विज्ञापन
किसी मासूम की हादसे में हुई मृत्यु से हम सब आहत हैं और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते है और अपने लोगों से उस परिवार से मिलकर उनकी हर संभव सहायता करने के लिए कह चुके हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर राजनीति करनेवाले लोग याद रखें कि उन्होंने लखनऊ अग्निकांड में युवा मृतक की दुखी माँ के साथ कैसा दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धमकी दी थी। शोक का नाटक करनेवालों का स्वांग जनता समझ चुकी है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 19, 2026
सपा ने घटना की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की
समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने गोरखपुर हादसे की सच्चाई सामने लाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रदेश के चौराहों पर लगाए गए कैमरों की मदद से घटना का पूरा घटनाक्रम सामने आ सकता है। सपा ने दावा किया कि सीसीटीवी सिस्टम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से भी जोड़ा गया है, जिससे जांच में मदद मिल सकती है।
पार्टी ने कहा कि फुटेज सामने आने से यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और किसकी क्या भूमिका थी। सपा ने यह भी आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत घटना को पार्टी से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। उसने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी ने प्रदेश के डीजीपी और गोरखपुर पुलिस को भी टैग किया।
