फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh attacks BJP's caste-specific MLAs' meeting, says they rebelled knowing defeat is certain

यूपी: भाजपा के जाति विशेष विधायकों की बैठक पर अखिलेश का हमला, बोले- हार तय जानकर विद्रोह पर उतरे

Sat, 27 Dec 2025 09:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Dec 2025 09:44 PM IST
सार

BJP MLAs meeting: बीते दिनों भाजपा के कुछ जाति विशेष के विधायकों ने एक बैठक की थी। अब इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh attacks BJP's caste-specific MLAs' meeting, says they rebelled knowing defeat is certain
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश भाजपा में मचे आपसी घमासान का कारण ऊपरी तौर पर भले कोई विद्रोही बैठक हो, पर असल कारण यह है कि भाजपा के विधायकों के बीच यह बात पहले ही फैल चुकी है कि एसआईआर में 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कट गए हैं। मुख्यमंत्री भी कह चुके हैं कि करीब 85-90 प्रतिशत उनके अपने ही वोटर कटे हैं। यानी, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के 61 हजार वोट कम हुए हैं।

विज्ञापन


ऐसे में भाजपा सरकार क्या बनाएगी, दहाई का अंक भी पार नहीं कर पाएगी। इसलिए आपसी लड़ाई अब एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप व खुलेआम नोटिस के रूप में सामने आ रही है। भाजपाई विधायक अलग-अलग बैठकें करके ये दिखा रहे हैं कि भाजपा सरकार व संगठन उनकी नहीं सुन रहे हैं। उनके कोई काम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


समाजवादियों ने महाराजा खंगार की मनाई जयंती
प्रदेश सपा मुख्यालय पर शनिवार को वीर शिरोमणि महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती सादगी से मनाई गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि महाराजा खेत सिंह खंगार महान योद्धा और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने पृथ्वीराज चौहान के साथ कई युद्ध लड़े थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ओबीसी आरक्षण में की जा रही गड़बड़ी : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में 4 नई नौकरियों के विज्ञापन में ओबीसी के 183 पद कम किए जाने का आरोप लगाया है। ये नौकरियां हैं-पशु चिकित्सक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी (यूनानी) और चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद)। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट में सरकारी अधिवक्ता नहीं भेजती है और केस की तिथि जान बूझकर टलवाई जाती है। जब समाजवादी पार्टी पीडीए पंचायत करके गांव-गांव इन मुद्दों को उठाती है तो वहां पर पुलिस भेजकर पीडीए पंचायत को रोका जाता है। वहीं सीधे जाति के नाम पर विधायकों की बैठक होने दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed