{"_id":"68615d078dc3750c080abe26","slug":"up-akhilesh-and-dimple-yadav-reached-shubhanshu-s-house-and-congratulated-him-met-his-family-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश व डिंपल यादव ने शुभांशु के घर पहुंच कर दी बधाई, परिजनों से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश व डिंपल यादव ने शुभांशु के घर पहुंच कर दी बधाई, परिजनों से मिले
Sun, 29 Jun 2025 09:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Jun 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
शुभांशु शुक्ला के परिवार से मिले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव।
- फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नि डिंपल यादव के साथ रविवार को त्रिवेणी नगर निवासी अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला के घर जा कर उनके परिजनों को बधाई दी।
अखिलेश ने शुभांशु के पिता शंभु दयाल शुक्ल को शुभांशु की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा पर बधाई देते हुए कहा कि शुभांशु पर पूरे देश को गर्व है। कन्नौज से सांसद डिंपल यादव ने शुभांशु की माता आशा देवी से कहा कि शुभांशु की उपलब्धि देश के युवाओं को प्रेरणा देगी।
विज्ञापन
बता दें कि लखनऊ के रहने वाले वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम अंतरिक्ष के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 14 दिन रहकर अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करेंगे। टीम के सारे प्रयोग सफल हों इसके लिए घर के सभी लोग अगले 14 दिन ईश्वर से प्रार्थना व पूजा-पाठ करते रहेंगे। शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हमें बेहद गर्व है। हम उनकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे थे। यह हमारे लिए गर्व का दिन है। शुभांशु के परिजनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मुलाकात की थी।

अंतरिक्ष तक की उड़ान जिस आँगन से भरी और जो माता-पिता हौसलों की ज़मीन बने, आज उनके साथ लखनऊ में। #शुभांशु_शुक्ला_अंतरिक्ष pic.twitter.com/aXZxPL33fn
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 29, 2025