फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh and Brajesh Pathak came face to face on JPNIC, Deputy CM said- this is not the property of SP chi

यूपी: जेपीएनआईसी पर आमने-सामने आए अखिलेश और ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम बोले- ये सपा प्रमुख की जागीर नहीं

Sat, 05 Jul 2025 08:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 05 Jul 2025 08:40 PM IST
सार

Akhilesh Yadav VS Brajesh Pathak: जेपीएनआईसी के मुद्दे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आमने-सामने आ गए हैं। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh and Brajesh Pathak came face to face on JPNIC, Deputy CM said- this is not the property of SP chi
अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की जनता को छोटी याददाश्त वाला समझते हैं, लेकिन जनता अब जागरूक है और गुमराह नहीं होगी।

विज्ञापन


उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि 2012 से 2017 तक की समाजवादी सरकार ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद, जंगल कब्जा, खनन घोटाले और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को संस्थागत रूप से बढ़ावा दिया। उस कार्यकाल में चारों तरफ भाई-भतीजावाद और अपराधियों का बोलबाला था, जिसका जवाब जनता ने उन्हें दो बार सत्ता से बाहर करके दिया है।
विज्ञापन


JPNIC को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया
बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए JPNIC (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) के मुद्दे पर कहा कि आपने इसे भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था, जबकि यह जनता की गाढ़ी कमाई से बना केंद्र था। हमारी सरकार ने कैबिनेट से प्रस्ताव पास कर इसे एलडीए को सौंप दिया ताकि यह संपत्ति आम लोगों की सेवा में लगे। यह आपकी निजी संपत्ति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन भूमि और जंगलों पर समाजवादी गुंडों ने किए कब्जे
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में पार्टी का झंडा लगाकर वन भूमि और जंगलों पर कब्जा किया जाता था। पेड़ काटे गए, जंगल उजाड़े गए। लेकिन आज ऐसे लोगों को जेल भेजा जा चुका है और अब कोई वन भूमि की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता।

लूट और बंदरबांट का केंद्र बन गया था खनन विभाग
उन्होंने कहा कि खनन माफिया समाजवादी पार्टी की सत्ता में खुलेआम सक्रिय थे। रोज खनन मंत्री बदलते थे और पार्टी नेताओं के चरणों में बैठने वालों को खनन मंत्रालय दिया जाता था। यह पूरा विभाग ही लूट और बंदरबांट का केंद्र था।

स्वास्थ्य सेवाओं की तुलना, ‘तबेला बनाम ट्रॉमा सेंटर’
बृजेश पाठक ने कहा कि आज यूपी के सभी सीएचसी व सरकारी अस्पतालों में कुत्ता, बंदर और सांप काटने तक के इंजेक्शन उपलब्ध हैं, जबकि समाजवादी सरकार के समय अस्पताल तबेला बनकर रह गए थे। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आज सभी ज़रूरी दवाइयां मुफ्त उपलब्ध हैं, यह पहले की तरह सिर्फ पोस्टर पर नहीं है।

रिवर फ्रंट में हुआ घोटाला
गोमती रिवर फ्रंट को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना कुछ सौ करोड़ की थी, लेकिन हजारों करोड़ खर्च कर दिए गए। जनता के पैसे की खुली लूट हुई। पाठक ने कहा कि यह परियोजना समाजवादी पार्टी की आर्थिक अनियमितता और सौंदर्यीकरण के नाम पर लूट का उदाहरण है।

भाजपा सरकार ने किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए-अखिलेश

UP: Akhilesh and Brajesh Pathak came face to face on JPNIC, Deputy CM said- this is not the property of SP chi
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए। गन्ना किसानों का काफी बकाया है। सरकार उद्योगपतियों से मिली हुई है। समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार हटाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। इस सरकार में हटाने के लिए किसान हमारी मदद करें।

प्रदेश सपा मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश में हर दिन हत्याएं हो रही हैं। सोने का कारोबार करने वाले और सोनार सबसे ज्यादा मारे जा रहे हैं। सहारनपुर से लेकर सोनभद्र तक खनिजों की लूट चल रही है। जल जीवन मिशन तो कोई योजना ही नहीं है। उन्होंने कहा कि टंकियां गिर रही हैं। सड़कों के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में रोजगार के लिए काम नहीं हो रहा है।

बंद हो रहे स्कूलों में 15 अगस्त को झंडे फहराएंगे सपा नेता
उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों को शिक्षा से दूर करने की साजिश कर रही है। प्राइमरी स्कूल बंद कर रही है। जब गरीब नहीं पढ़ेगा तो सवाल भी नहीं करेगा। 15 अगस्त को समाजवादी पार्टी के नेता इन स्कूलों में गांव-गांव जाकर स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराएंगे। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सभी भारतीय भाषाओं के पक्षधर है। किसी भी भाषा के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। भाजपा हर चुनाव में बेईमानी का नया तरीका लेकर आती है। हम समाजवादियों की नजर वोटर लिस्ट पर हैं। सभी नेता कार्यकर्ता वोटर लिस्ट ठीक करें।

सरकार की पर्यावरण बचाने की सोच नहीं
सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की सोच पर्यावरण बचाने की नहीं है। जेपीएनआईसी कमेटी के हम लोग सदस्य थे, जिसे सरकार ने भंग कर दिया। सरकार इसे चला नहीं पाई। अगर इसे बेचना ही है तो हम लोग चंदा लगाकर खरीद लेंगे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed