फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Air India Express flight from Lucknow to Bangkok cancelled due to lack of passengers

यूपी: लखनऊ से बैंकॉक जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान हुई बंद, यात्री न मिलने से हुआ ये फैसला

Mon, 10 Nov 2025 07:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 10 Nov 2025 07:53 PM IST
सार

Air India Express: लखनऊ से बैंकॉक जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान अब बंद कर दी गई है। यात्री न मिल पाने की वजह से यह फैसला हुआ है। 
 

विज्ञापन
UP: Air India Express flight from Lucknow to Bangkok cancelled due to lack of passengers
एअर इंडिया - फोटो : एअर इंडिया

विस्तार

राजधानी से बैंकॉक जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान बंद कर दी गई है। यात्री नहीं मिलने के चलते एयरलाइन को नुकसान उठाना पड़ रहा था। एयरलाइन ने इस विमान को रियाद (सऊदी अरब) रूट पर शिफ्ट कर दिया है। फ्लाइट बंद होने से यात्रियों के लिए विकल्प सीमित हो गए हैं।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (अमौसी एयरपोर्ट) से बैंकॉक के स्वर्णभूमि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से सीधी विमान सेवा दी जा रही थी। एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-106 अमौसी एयरपोर्ट से सुबह 9ः36 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2ः50 बजे बैंकॉक एयरपोर्ट पहुंचती थी। ऐसे ही वापसी में बैंकॉक से एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-105 दोपहर 3ः50 बजे उड़ान भरकर रात पौने दस बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करती थी।
विज्ञापन


बैंकॉक रूट पर लखनऊ से दो सीधी विमान सेवाएं संचालित हो रही थीं। इसमें एअर इंडिया एक्सप्रेस की उपरोक्त उड़ान के अतिरिक्त थाई एअर एशिया की सीधी उड़ान सेवा एफडी-147 अमौसी से रात 11ः30 बजे उड़ान भरकर सुबह 4ः20 बजे बैंकॉक लैंड करती है। वापसी में एफडी-146 बैंकॉक से रात 8ः30 बजे उड़ान भरकर रात 10ः35 बजे लखनऊ पहुंचती है। एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान बंद होने के बाद सिर्फ थाई एअर एशिया की फ्लाइट रूट पर बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बंद हो गई फ्लाइट
एयरलाइन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान लखनऊ से बैंकॉक के बीच ही चल रही थी। इससे आवाजाही का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा था। जबकि थाई एअर एशिया की उड़ान लखनऊ से बैंकॉक के बाद आगे बाली व अन्य एयरपोर्ट तक भी जाती है, जिससे लखनऊ-बैंकॉक रूट के नुकसान की भरपाई आगे के रूट से हो जाती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed