फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Air firing near Taj Mahal, Lucknow police caught the accused youth and car driver who were running away

यूपी: ताजमहल के पास की हवाई फायरिंग, लखनऊ पुलिस ने भाग रहे आरोपी युवक व कार चालक को दबोचा

Mon, 30 Jun 2025 10:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 30 Jun 2025 10:35 PM IST
सार

Firing near Taj Mahal: ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग पर सोमवार की सुबह बैरियर पर रोकने से गुस्साए कार सवार ने हवाई फायरिंग की। इसके बाद वह वहां से भाग निकला। इसे यहां लखनऊ पुलिस के द्वारा पकड़ा गया। 
 

विज्ञापन
UP: Air firing near Taj Mahal, Lucknow police caught the accused youth and car driver who were running away
ताजमहल पश्चिम गेट पर हुई घटना। फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग पर सोमवार की सुबह बैरियर पर रोकने से गुस्साए कार सवार आजमगढ़ बलरामपुर काॅलोनी निवासी पंकज कुमार सिंह ने रिवाल्वर तीन राउंड हवाई फायरिंग की और वहां से भाग निकला। आगरा पुलिस की सूचना पर काकोरी पुलिस ने आगरा-एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा के पास कार को घेर लिया। पुलिस ने जैसे ही कार चालक आगरा निवासी योगेश चौहान को पकड़ा साथ में बैठा आरोपी पंकज असलहा लहराते हुए कार लेकर बैरियर तोड़ते हुए वहां से भाग निकला। कुछ देर के बाद आरोपी पंकज को मानकनगर पुलिस ने धर-दबोचा। दोनों को पुलिस ने आगरा की ताजगंज पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


ताजमहल के यलो जोन स्थित पश्चिमी गेट के बैरियर पर ताज सुरक्षा पुलिस का पहरा रहता है। सोमवार की सुबह भी बैरियर पर 6 पुलिसकर्मी थे। सुबह करीब 9:30 बजे एक कार सवार पंकज पश्चिमी गेट पार्किंग से अमरूद टीला तक पहुंचा। कार में चालक भी था। पुलिस ने बैरियर पर कार को रोक दिया। कार सवार पंकज पुलिस से उलझ गया। खुद को वीआईपी बताकर कार के साथ आगे जाने की जिद करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया कि आगे कार नहीं जा सकती। कार को लौटा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां से लौटने पर पश्चिमी गेट पार्किंग के पास कार सवार पंकज ने तीन बार हवाई फायर किए। अचानक फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। आरोपी कार सहित भाग गया। फायरिंग की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पहले तो आगरा पुलिस पूरे मामले पर पर्दा डालती रही और फायरिंग की बात से इनकार किया।
विज्ञापन


आगरा पुलिस के अलर्ट पर लखनऊ पुलिस ने पंकज व कार चालक को पकड़ा
एसीपी ताजगंज अरबी अहमद के मुताबिक आगरा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद कार नंबर को ट्रेस कर उसके चालक को हिरासत में लिया। कार चालक ने पुलिस को बताया कि वह मथुरा के गोवर्धन में टैक्सी चलाते हैं। सुबह वृंदावन से पंकज उनकी कार से ताजमहल आया था। घटना के बाद उसने पंकज को एत्मादद्दौला के पास छोड़ दिया था। पंकज वहां से दूसरी कार में बैठकर चला गया था। सीसीटीवी से पता चला कि जिस कार से पंकज भागा है, वह लखनऊ एक्सप्रेस-वे की तरफ गई है। आगरा पुलिस ने सूचना कन्नौज, उन्नाव और लखनऊ पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे के आसपास काकोरी पुलिस ने आगरा-एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर उक्त संदिग्ध कार को रोक लिया। पुलिस ने कार चालक योगेश को हिरासत में लिया तो आरोपी पंकज मौका पाकर असलहा लहराते हुए कार लेकर मानकनगर की तरफ भाग निकला। काकोरी पुलिस ने मानकनगर पुलिस को सूचना दी। मानकनगर पुलिस ने आरके मैरिज लॉन के पास से आरोपी पंकज को कार सहित पकड़ लिया। पुलिस को उसके पास से रिवाल्वर और तीन खोखे मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एलआईसी में काम करता है। आगरा पुलिस का दावा है कि आरोपी मनोरोगी है। पिछले 20 साल से उसका लखनऊ स्थित नूर मंजिल मनोरोगी अस्पताल में इलाज चल रहा है। लखनऊ पुलिस की सूचना पर आगरा से पहुंची ताजगंज पुलिस पंकज और योगेश को अपने साथ ले गई।

गोवर्धन में परिवार को छोड़कर आया था
आरोपी पंकज कुमार सिंह अपने परिवार के साथ मथुरा के गोवर्धन आया था। पुलिस को जानकारी मिली है कि सुबह परिवार से विवाद के बाद वह अकेला ही कार बुक करके आगरा पहुंचा था। पुलिस ने रोका तो गुस्से में फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोलियां हवा में चलाई गई थीं। जिस रिवाल्वर से गोली चलाईं, वह लाइसेंसी बताई जा रही है। आगरा पुलिस ने बताया कि फायरिंग के संबंध में ताजगंज थाने में केस दर्ज किया गया।


काकोरी टोल प्लाजा पर फायरिंग का भी आरोप
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो काकोरी पुलिस ने जब टोला प्लाजा के पास आरोपी कार रोका और कार चालक योगेश से पूछताछ करने लगी तो आरोपी पंकज ने असलहे से हवाई फायरिंग की और कार लेकर भाग निकला। इंस्पेक्टर काकोरी ने फायरिंग की बात से इनकार किया है।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed