फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Aim to connect 50 thousand youth in apprenticeship fair, fairs will be held on April 21 in nodal ITIs of all districts

यूपी : अप्रेंटिसशिप मेले में 50 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य, सभी जिलों के नोडल आईटीआई में 21 अप्रैल लगेंगे मेले

Sun, 10 Apr 2022 09:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 10 Apr 2022 09:15 PM IST
सार

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि यह मेला हर जिले के नोडल आईटीआई में सुबह 10.30 से लगेगा।

विज्ञापन
UP: Aim to connect 50 thousand youth in apprenticeship fair, fairs will be held on April 21 in nodal ITIs of all districts
आईटीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भर में 21 अप्रैल को होने जा रहे अप्रेंटिसशिप मेले में 50 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य है। राष्ट्रीय स्तर के इस मेले में शामिल होने के लिए युवाओं का पंजीकरण शुरू हो गया है। उद्योगों का भी पंजीकरण चल रहा है। अभ्यर्थी मेले के दिन तक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि यह मेला हर जिले के नोडल आईटीआई में सुबह 10.30 से लगेगा। मेले में शामिल होने की न्यूनतम योग्यता 5वीं पास व न्यूनतम आयु 14 वर्ष है। इसमें पूर्व प्रशिक्षण या अनुभव जरूरी नहीं है। अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान प्रतिमाह कम से कम 7000 रुपये का भुगतान किया जाता है। 
विज्ञापन


उद्योग व अभ्यर्थी दोनों कर सकते हैं पंजीकरण
मेले में प्रमुख ट्रेड्स/सेक्टर में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, वेल्डर, मेसन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेफ्रिजरेशन व एसी टेक्नीशियन, ऑटोमोबाइल टेक्नीशियन, कंप्यूटर व डाटा एंट्री ऑपरेटर, ट्रैवल व टूरिज्म ऑपरेटर, हॉस्पिटेलिटी शामिल हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उद्योगों और लाभार्थियों दोनों के लिए है। इसके लिए वे www.apprenticeshipindia.gov.in और cmapsup.in/apps पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed