UP: आगरा स्कूल बस हादसा, परिवहन विभाग के चार अधिकारी निलंबित; अफसरों की लापरवाही उजागर हुई
आगरा के एत्मादपुर में स्कूल बस हादसे में एक बच्ची की मौत के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर चार अधिकारियों को निलंबित किया गया। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में स्कूली बस हादसे में एक बच्ची की मौत के मामले में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने आगरा के चार यात्री/मालकर अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। वहीं सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी के निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेजी है।
11 मार्च को दोपहर करीब 2:30 बजे आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में आरबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई थी। बच्ची के पिता ने केस दर्ज कराया था। परिवहन विभाग के अफसरों के मुताबिक जांच में पता चला कि बस की तकनीकी स्थिति खराब पाई गई थी।
इसके बावजूद संबंधित प्रवर्तन अधिकारियों ने वाहन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसलिए प्राथमिक जांच में दोषी पाए गए चार यात्री/मालकर अधिकारी नीलम, अमित वर्मा, शारदा मिश्रा और शिव कुमार मिश्रा को निलंबित किया गया है।
सहायक संभागीय अधिकारी पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। निलंबन अवधि में सभी अधिकारी परिवहन आयुक्त कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। मामले की जांच के लिए उप परिवहन आयुक्त (यात्रीकर) संजय सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान में लापरवाही उजागर
परिवहन विभाग ने 15 से 21 जनवरी 2026 और उसके पहले एक से 15 जुलाई 2025 तक विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही स्कूली और अनधिकृत वाहनों के खिलाफ सघन कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए गए थे।
तकनीकी खराबी होने के बावजूद ये बस रोजाना स्कूली बच्चों को ढो रही थी। यानी हर दिन बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था। स्पष्ट है कि चेकिंग अभियान में लापरवाही बरती गई। इसलिए मंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया।