फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After the festival of lights in Ayodhya, preparations are underway for Dev Diwali; 2.5 million diyas will

यूपी: अयोध्या में दीपोत्सव के बाद अब देव दिवाली की तैयारी, काशी के घाट पर जलाए जाएंगे 25 लाख दिये

Sat, 25 Oct 2025 07:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 25 Oct 2025 07:23 PM IST
सार

Dev Diwali: दिवाली पर हुए दीपोत्सव के बाद अब पांच नवंबर को होने वाली देव दिवाली को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दिन 25 लाख दिए जलाए जाने हैं। 

विज्ञापन
UP: After the festival of lights in Ayodhya, preparations are underway for Dev Diwali; 2.5 million diyas will
देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर हुई सजावट। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या दीपोत्सव के बाद पर्यटन विभाग पांच नवंबर को होने वाली काशी की देव दीपावली को भव्य बनाने में लग गया है। इस साल गंगा के दोनों तट 25 लाख दीपों की रोशनी से जगमग होंगे। तो थ्रीडी लेजर शो और पर्यावरण अनुकूल आतिशबाजी भी पर्यटकों व श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे।

विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि ''देवों की दिवाली'' में वाराणसी आने वाले हर आगंतुक को यादगार बनाया जाए। विभाग द्वारा 03 से 05 नवंबर तक चेत सिंह घाट और गंगा द्वार पर अत्याधुनिक थ्रीजी प्रोजेक्शन मैपिंग व लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें गंगा, काशी, भगवान शिव और देव दीपावली की पावन कथा को 25 मिनट के अनुभव में पिरोया जाएगा। जिसमें 17 मिनट की प्रोजेक्शन मैपिंग और 08 मिनट का लेजर शो शामिल होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिंदी में संवाद के माध्यम से इससे संबंधित कहानियां दिखाई व बताई जाएंगी। इस बार देव-दीपावली पर वाराणसी के 84 घाटों पर लगभग 25 लाख दिए जलाए जाएंगे। इसमें 10 लाख दीये राज्य सरकार की ओर से, बाकि दीप घाटों की स्थानीय समितियों द्वारा जलाए जाएंगे। इसी क्रम में लगभग डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में 10 मिनट तक फायर क्रैकर्स शो होगा। यह शो पर्यावरण अनुकूल आतिशबाजी, तकनीक और कंप्यूटर आधारित कोरियोग्राफी के साथ तैयार किया गया है। मंत्री ने बताया कि इस वर्ष देव दीपावली पर काशी में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं व पर्यटकों के आने की संभावना है। इनकी सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


01 से 04 नवंबर तक गंगा महोत्सव
जयवीर सिंह ने बताया कि देव दीपावली को लेकर घाटों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। 05 नवंबर को होने वाली देव दीपावली से पहले 01 से 04 नवंबर तक गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकार संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से काशी की परंपरा और कला की झलक प्रस्तुत करेंगे। इसका समन्वय संस्कृति विभाग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed