फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After taking charge, Chief Secretary SP Goyal appeared before the media and told his priorities; Manoj Ku

UP: पदभार लेने के बाद मीडिया के सामने आए मुख्य सचिव एसपी गोयल, बताई प्राथमिकताएं; मौजूद रहे मनोज कुमार सिंह

Thu, 31 Jul 2025 07:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 31 Jul 2025 07:12 PM IST
सार

UP Chief Secretary: एसपी गोयल यूपी के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। वह मनोज कुमार सिंह की जगह लेंगे। उन्हें आज पदभार सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
UP: After taking charge, Chief Secretary SP Goyal appeared before the media and told his priorities; Manoj Ku
पदभार लेते एसपी गोयल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी को नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल उर्फ एसपी गोयल यूपी के नए मुख्य सचिव होंगे। पदभार संभालने के बाद एसपी गोयल मीडिया के सामने आए। उनके साथ पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन


मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बीता एक वर्ष उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा। इस दौरान उन्हें सीएम योगी के द्वारा लगातार गाइडेंस मिला। उनके जिम्मे बड़े-बड़े काम आए। अब आगे की यह जिम्मेदारी नए मुख्य सचिव के कंधे पर है। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करने हुए एसपी गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन पर आभार जताया है। सीएम योगी के निर्देश पर वह विकास कार्यो को आगे ले जाएंगे। उनके पूर्ववर्ती मुख्य सचिव ने जो काम किया है वह इसे आगे ले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव रह चुके हैं एसपी गोयल

केंद्र सरकार द्वारा अभी तक जितने भी मुख्य सचिवों को सेवा विस्तार दिया गया था, उसका पत्र अंतिम दिन ही आया था। इसलिए ब्यूरोक्रेसी को गुरुवार की शाम तक का बेसब्री से इंतजार था। सभी की निगाहें केंद्र की ओर लगी रहीं। मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार न मिलने पर शाम को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव रहे एसपी गोयल को नया मुख्य सचिव बना दिया गया।  

8 वर्ष से सीएम के साथ

एसपी गोयल बीते करीब 8 वर्ष से सीएम योगी के कार्यालय में तैनात हैं। प्रदेश में वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया था। तत्पश्चात अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रोन्नत होने के बाद भी वह मुख्यमंत्री कार्यालय में बरकरार रहे। मनोज कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद वह प्रदेश के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बन चुके हैं। मूल रूप से लखनऊ निवासी एसपी गोयल का जन्म 20 जनवरी 1967 को हुआ था। बीएससी (ऑनर्स) और एमसीए की पढ़ाई के बाद 1989 में उनका चयन आईएएस सेवा में हुआ था। उनकी पहली तैनाती इटावा में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में हुई थी। तत्पश्चात, बहराइच और अलीगढ़ के सीडीओ बने थे। वह देवरिया, मथुरा, इटावा, प्रयागराज, अलीगढ़ के डीएम भी रह चुके हैं। वहीं नियोजन, सिंचाई, कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वह अक्तूबर 2014 से मई 2017 तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर मानव संसाधन विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed