Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After Chhattisgarh, UP became the second state in the country in terms of increase in green area, maximum

UP: हरित क्षेत्र वृद्धि के मामले में छत्तीसगढ़ के बाद यूपी बना देश का दूसरा राज्य, इस जिले में ग्रीनरी टॉप पर

Sat, 21 Dec 2024 09:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 21 Dec 2024 09:33 PM IST
सार

Greenery in UP: उत्तर प्रदेश का वनावरण 14927.37 वर्ग किमी (6.20%) से बढ़कर 15045.80 वर्ग किमी (6.24%) हो गया है। उत्तर प्रदेश में वन क्षेत्र के बाहर वृक्षावरण 8510.16 वर्ग किमी (3.53%) से बढ़कर 8950.92 वर्ग कि0मी0 (3.72%) हो गया है।

विज्ञापन
UP: After Chhattisgarh, UP became the second state in the country in terms of increase in green area, maximum
यूपी में लगातार बढ़ रही है ग्रीनरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के हरित क्षेत्र में 1.38 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। हरित आवरण में वृद्धि में देश में छत्तीसगढ़ के बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है। भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश का वनावरण व वृक्षावरण 23437.53 वर्ग किमी (9.73%) से बढ़कर 23996.72 वर्ग किमी (9.96%) हो गया है। इसे पिछले 7-8 वर्षों में यूपी में बड़े पैमाने पर योगी सरकार के कराए पौधरोपण का नतीजा माना जा रहा है।

विज्ञापन


भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई), देहरादून ने शनिवार को वन स्थिति रिपोर्ट ''आईएसएफआर-2023'' जारी की। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के वनावरण व वृक्षावरण में दो वर्ष में 559.19 वर्ग किमी यानी करीब 138179 एकड़ की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि प्रदेश के भौगोलिक क्षेत्रफल की 0.23 प्रतिशत है। एफएसआई हर दो साल पर यह रिपोर्ट जारी करता है। यहां बता दें कि वर्ष 2015 से 2023 तक कुल 8 वर्षो में यूपी में जन सहभागिता से सघन पौधरोपण किया गया, जिसके चलते तीन लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में हरित आवरण की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन


देश में हरित आवरण 25.17 %
रिपोर्ट के अनुसार, भारत का वन एवं वृक्षावरण 8,27,357 वर्ग किमी है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 25.17% है। इसमें 7,15,343 वर्ग किमी यानी 21.76% वनावरण (फॉरेस्ट कवर) और 1,12,014 वर्ग किमी यानी 3.41% वृक्षावरण (ट्री कवर) है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में जंगल और बाहर दोनों जगह बढ़े पेड़, कुल 9.96% हुआ हरित आवरण
उत्तर प्रदेश का वनावरण 14927.37 वर्ग किमी (6.20%) से बढ़कर 15045.80 वर्ग किमी (6.24%) हो गया है। उत्तर प्रदेश में वन क्षेत्र के बाहर वृक्षावरण 8510.16 वर्ग किमी (3.53%) से बढ़कर 8950.92 वर्ग कि0मी0 (3.72%) हो गया है। इस तरह से का वनावरण व वृक्षावरण 23437.53 वर्ग किमी (9.73%) से बढ़कर 23996.72 वर्ग किमी (9.96%) हो गया है।

भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून की रिपोर्ट-2023 में यूपी एक नजर में

1. अति सघन वन 2,688.73 वर्ग किमी
2. मध्यम सघन वन 4,001.41 वर्ग किमी
3. खुला वन 8.355.66 वर्ग किमी
4. कुल योग 15045.80 वर्ग किमी (6.24%)
वृक्षावरण 8950.92 वर्ग किमी (3.72%)
कुल वनावरण व वृक्षावरण 23996.72 वर्ग किमी (9.96%)

Trending Videos

जानिए टॉप राज्य और प्रदेश के जिले

UP: After Chhattisgarh, UP became the second state in the country in terms of increase in green area, maximum
झांसी सबसे हरा-भरा जिला।
वनावरण
1. अति सघन वन 2655.29 वर्ग किमी
2. मध्यम सघन वन 3995.53 वर्ग किमी
3. खुला वन 8276.55 वर्ग किमी
4. कुल योग 14927.37 वर्ग किमी (6.20%)
वृक्षावरण 8510.16 वर्ग किमी (3.53%)
कुल वनावरण व वृक्षारणरण 23437.53 वर्ग किमी( 9.73%)

यूपी में सर्वाधिक वृद्धि वाले 5 जिले
1-झांसी - 8597 एकड़
2-अमरोहा- 7769 एकड़
3-इटावा- 7127 एकड़
4-कानपुर नगर- 6249 एकड़
5-बिजनौर- 3343 एकड

हरित आवरण वृद्धि में टॉप-5 राज्य
1-छत्तीसगढ़- 683.62 वर्ग किमी
2-उत्तर प्रदेश- 559.19 वर्ग किमी
3-ओडिशा- 558.57 वर्ग किमी
4-राजस्थान-394.46 वर्ग किमी
5-झारखंड- 286.96 वर्ग किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed