{"_id":"69841fcb079dc3b388071c50","slug":"up-advance-booking-of-ac-roadways-buses-open-for-holi-seats-can-be-booked-online-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: होली के लिए रोडवेज की एसी बसों की एडवांस बुकिंग खुली, सीटों की ऑनलाइन कर सकते हैं बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होली के लिए रोडवेज की एसी बसों की एडवांस बुकिंग खुली, सीटों की ऑनलाइन कर सकते हैं बुकिंग
Thu, 05 Feb 2026 01:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:35 PM IST
सार
होली पर सफर के लिए रोडवेज बसों में सीटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। ये बसें आलमबाग बस अड्डे से चलेंगी। इनमें लखनऊ से दिल्ली, देहरादून, जयपुर, गोरखपुर, बरेली आदि रूटों की बसें शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के आसपास रोडवेज बसों में सफर करने वालों के लिए ऑनलाइन सीटों की बुकिंग बुधवार को खुल गई है। बसों में ऑनलाइन सीटों की बुकिंग 30 दिन पहले खुलती हैं। होली पर सफर के लिए लोगों ने टिकट बुकिंग शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन
रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि सिर्फ एसी बसों में एडवांस सीट बुक कराने की सुविधा होगी। इसके लिए चुनिंदा रूटों पर संचालित होने वाली बसों में एडवांस में सीटें बुक कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चाइनीज मांझे ने ली युवक की जान, इलाके में आक्रोश; लखनऊ में पहले भी हुई पतंगबाजी से दुर्घटनाएं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: संपत्तियों के लंबित भुगतान वसूलने के लिए लागू करें ओटीएस योजना, डिफॉल्टरों को मिलेगी राहत
ये बसें आलमबाग बस अड्डे से चलेंगी। इनमें लखनऊ से दिल्ली, देहरादून, जयपुर, गोरखपुर, बरेली आदि रूटों की बसें शामिल हैं। लंबी दूरी के अधिकांश यात्रियों को एसी बस की सेवाएं उपलब्ध हैं। यात्री upsrtc.com पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुकिंग, बस टाइमिंग, रूट के बारे में जानकारी ले सकते हैं। समस्या होने पर टोलफ्री नंबर 18001802877 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।