फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Administration keeping a close watch on sensitive districts on Eid.

UP: ईद पर संवेदनशील जिलों पर प्रशासन की पैनी नजर, नमाज के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की तैयारी

Mon, 31 Mar 2025 08:59 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 31 Mar 2025 08:59 AM IST
सार

ईद का त्योहार सकुशल सम्पन्न हो इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। संवेदनशील जिलों पर पैनी नजर रखी जा रही है। यूपी डीजीपी ने अफसरों को खास सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
UP: Administration keeping a close watch on sensitive districts on Eid.
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी मुख्यालय ने ईद के दृष्टिगत प्रदेश के संवेदनशील जिलों में कड़ी निगरानी का बंदोबस्त किया है, ताकि अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास न कर सकें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी जिलों को खास सतर्कता बरतने को कहा है। खासकर ईद की नमाज के दौरान ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी के जरिए चप्पे-चप्पे की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को अलविदा की नमाज के दौरान कुछ जिलों में वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया था। वहीं दूसरी ओर औरंगजेब विवाद को लेकर भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसके दृष्टिगत डीजीपी मुख्यालय ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। सभी संवेदनशील जिलों को अतिरिक्त पुलिस बल मुहैया कराया गया है और रिजर्व कंपनियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चांद दिखा... कल मनाई जाएगी ईद, लखनऊ की मस्जिदों में ये है नमाज पढ़ने की टाइमिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी ईद की बधाई, बोले- अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है ये त्योहार


इसके अलावा जिलों के कंट्रोल रूम और सोशल मीडिया सेल को लगातार एक्टिव रहते हुए प्रत्येक सूचना मुख्यालय भेजने को कहा गया है। साथ ही, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के साथ उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सोमवार को ईद सकुशल संपन्न कराने के लिए सुबह से ही पोस्टर पार्टियों को सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी तरह की साजिश को नाकाम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed